फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   temple open in chamba

सुबह के बजाय दोपहर बाद प्रशासन ने खोले चंबा के मंदिर

Thu, 10 Sep 2020 07:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
temple open in chamba
चंबा। जिले में छह महीने के बाद वीरवार को धार्मिक स्थल भक्तों के लिए खुल गए। हालांकि सुबह के समय मंदिर, गुरुद्वारे और मजिस्दें नहीं खुलने से लोगों को निराश हाथ लगी और वह निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन

मगर दोपहर बाद प्रशासन के आदेशों के बाद ज्यादातर धार्मिक स्थलों को लोगों के लिए खोल दिया गया है। हालांकि पहले दिन कम संख्या में लोग धार्मिल स्थलों में पहुंचे। साथ ही राजस्व और प्रशासनिक अधिकारियों ने धार्मिक स्थलों मंदिरों का दौरा किया। मंदिर में सरकार के निर्देशों के तहत घंटियों को बजाने पर पाबंदी है। इसको देखते हुए मंदिरों में घंटियों को बांध दिया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा मंदिरों में प्रवेश के लिए एक मिनट की समयावधि निर्धारित की गई है। पूजा के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण पर भी रोक रहेगी। मंदिर कमेटियों और ट्रस्ट का दायित्व रहेगा कि वे मंदिर के दरवाजों, परिसर को सैनिटाइज करने के साथ श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को लक्ष्मीनाथ, चामुंडा देवी, सहित अन्य मंदिरों, सहित गुरुद्वारे, चर्च सहित धार्मिक स्थलों को खोल दिया गया। हालांकि प्रसिद्ध शक्तिपीठ भलेई माता मंदिर के कपाट शुक्रवार को खोले जाएंगे। इस मामले को लेकर सलूणी में एसडीएम की अध्यक्षता में वीरवार को बैठक का भी आयोजन किया।
बैठक में क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों के खोलने के बारे में चर्चा की गई। भलेई मंदिर कमेटी अध्यक्ष कमल ठाकुर और प्रचार सचिव अमर चंद शर्मा का कहना है कि प्रशासन की अनुमति के बाद शुक्रवार को मंदिर खोल दिए जाएंगे।

सुबह के समय पूजा अर्चना की जाएगी। मंदिर में तिलक लगाने पर भी प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा मंदिर में सामाजिक दूरी के नियमों की पालना करनी होगी।
एडीसी मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि जरूरी दिशा-निर्देशों के साथ जिले के धार्मिक स्थलों को खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं। मंदिरों कमेटियों और ट्रस्ट को ही मंदिरों को सैनिटाइज करवाने, श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग करने का दायित्व रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed