{"_id":"665361ea2dbfa0c3d50a1473","slug":"temperature-rises-in-chamba-now-forests-start-burning-chamba-news-c-88-1-ssml1004-125711-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा में बढ़ा पारा, अब दहकने लगे जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा में बढ़ा पारा, अब दहकने लगे जंगल
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 09:53 PM IST
विज्ञापन
चम्बा फटाफट
चंबा में चामुंडा माता मंदिर के पास जंगल में लगी आग।संवाद
Link Copied
चंबा। जिला चंबा में प्रचंड गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। इसके चलते लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
लोग दिन के समय घरों से निकलने से परहेज कर रहे हैं। बाजारों से भी रौनक गायब हो गई है। शहर में गर्मी से निजात पाने के लिए लोग शाम को अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। चौगान में देर रात तक टहल रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ प्रचंड गर्मी के बीच अब जंगल ही दहकने शुरू हो गए हैं। रविवार को चामुंडा मंदिर के समीप पहाड़ी में आग लग गई। इसके चलते करीब बीस चील के पेड़ जल गए। आग की इतनी तेजी से फैली कि जंगल को अपनी चपेट में ले लिया। राहत की बात यह रही कि यह एरिया रिहायशी नहीं है। वहीं, दूसरी तरफ खबर लिखे जाने तक आग बुझाने के लिए टीम नहीं पहुंच पाई थी। गौरतलब है कि पिछले करीब एक सप्ताह से प्रचंड गर्मी पड़ रही है। रविवार को चंबा शहर में 36 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। दो दिन पहले शाम के बाद बारिश होने के बाद मौसम सुहावना हो गया था, मगर अब फिर से सूरज आग उगल रहा है। वहीं, पर्यटन नगरी डलहौजी में तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां का मौसम सुहावना होने के चलते पर्यटक भी काफी संख्या में पहुंच रहे हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।