फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Telka-Lachodi road closed, students going to give exam had to travel on foot

Chamba News: तेलका-लचोड़ी मार्ग पर बंद, पेपर देने जार रहे बच्चों को पैदल करना पड़ा सफर

Sat, 02 Aug 2025 06:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 02 Aug 2025 06:26 AM IST
विज्ञापन
Telka-Lachodi road closed, students going to give exam had to travel on foot
तेलका (चंबा)। उपमंडल सलूणी स्थित तेलका-लचोड़ी सड़क, चौगा, बसा, गंभीर, हुटा में भूस्खलन के कारण पूरी तरह से बंद हो गई है जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची विभागीय मशीनरी और लेबर ने मार्ग बहाल करने का कार्य आरंभ किया। दिन भर मार्ग बंद रहने से लोगों को चंबा तथा अन्य स्थानों पर आने-जाने में परेशानी हुई। कई लोगों को अपने बच्चों को पेपर दिलवाने के लिए जिला मुख्यालय जाना था लेकिन समय पर नहीं पहुंच पाए। मार्ग बंद होने से स्कूली बच्चों को पेपर देने के लिए पैदल सफर करना पड़ा। उधर, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता विजय कुमार ने बताया कि मूसलाधार बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन हुआ है जिसे खोलने में काफी समय लगा। शाम तक मार्ग छोटी गाड़ियों के लिए पूरी तरह से खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed