{"_id":"6844200288e7d18bb50672b3","slug":"telka-college-is-running-in-three-rooms-did-not-get-its-own-building-in-eight-years-chamba-news-c-88-1-ssml1004-152395-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: तीन कमरों में चल रहा तेलका कॉलेज, आठ साल में नहीं मिला अपना भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: तीन कमरों में चल रहा तेलका कॉलेज, आठ साल में नहीं मिला अपना भवन
Sun, 08 Jun 2025 04:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 08 Jun 2025 04:46 AM IST
विज्ञापन
रवि कुमार। तेलका कॉलेज की खबर के साथ।
जमीन के चयन तक सिमटी भवन निर्माण की प्रक्रिया, शुरू नहीं हुआ काम
कॉलेज में 110 विद्यार्थी ले रहे हैं शिक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। एक तरफ प्रदेश सरकार बेहतर शिक्षा के दावे कर रही है, वहीं तेलका में वर्ष 2017 में खुले कॉलेज को अभी तक अपना भवन नसीब नहीं हो पाया है। वर्तमान में कॉलेज राजकीय महाविद्यालय तेलका प्राइमरी स्कूल के भवन में चल रहा है।
हैरानी की बात है कि इस मामले में सरकार की ओर से कोई पहल नहीं की जा रही है। भवन निर्माण के लिए सरकार जमीन का चयन करने तक ही सीमित है। अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इससे विद्यार्थियों में रोष है। वर्ष 2017 में तेलका कॉलेज को सौगात मिली। कॉलेज शुरू करने के लिए प्राइमरी स्कूल के पांच कमरे मिले थे। अब चार कमरे रह गए हैं। वर्तमान में करीब 110 विद्यार्थी कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। कॉलेज प्राचार्य डॉ. उपेंद्र गुप्ता ने कहा कि बताया कि तेलका कॉलेज के भवन निर्माण के लिए चयनित जमीन को वन विभाग की एनओसी मिल गई है। जल्द ही भवन निर्माण कार्य आरंभ होने की उम्मीद है।
परिचर्चा
वर्ष 2017 में सरकार ने कॉलेज खोला था, मगर आज तक अपना भवन नहीं मिल पाया है। इस कारण बारिश और तेज धूप के दिनों में कॉलेज के विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
-दिशा सिंघानिया, विद्यार्थी
प्राइमरी स्कूल के कमरों के तेलका कॉलेज के विद्यार्थी पढ़ाई करने को विवश हैं। ऐसे में कॉलेज जैसा वातावरण बच्चों को नहीं मिल रहा है। समस्या का समाधान न हो पाना चिंता का विषय है।
-मिनाक्षी, विद्यार्थी
तेलका कॉलेज में पढ़ने के लिए विद्यार्थी दूरस्थ गांव नड्डल, भजोत्रा, सालवां, मोड़ा, सेरी, गवालू, करवाल, दरेकड़ी, मांझली, सियुला, टिकरू समेत आसपास के क्षेत्रों से पहुंचते हैं, लेकिन कॉलेज का अपना भवन न होना उनकी दिक्कतें बढ़ा रहा है। -अनमोल शर्मा, विद्यार्थी
तेलका में कॉलेज खुलने के बाद विद्यार्थियों को चंबा, बनीखेत या सलूणी का रुख नहीं करना पड़ रहा है। बावजूद इसके भवन निर्माण सात वर्ष बाद भी न हो पाना मुश्किलें बढ़ा रहा है। कई बार भवन निर्माण की मांग उठाई गई है। लेकिन अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। - रवि कुमार, विद्यार्थी