फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Telecommunication services have been shut down for two days, work has come to a standstill

Chamba News: दो दिन से दूरसंचार सेवाएं बंद, कामकाज ठप

Tue, 26 Aug 2025 09:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 26 Aug 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
Telecommunication services have been shut down for two days, work has come to a standstill
चंबा। लगातार हो रही भारी बारिश ने सोमवार से लेकर मंगलवार तक पूरे चंबा जिले की दूरसंचार सेवाओं को ठप कर दिया। बीएसएनएल, एयरटेल और जियो सहित अन्य कंपनियों की सेवाएं बंद पड़ने से लोग अपनों से बात नहीं कर पाए। दफ्तरों का कामकाज ठप हो गया, बैंकिंग और ऑनलाइन सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं। इससे आम लोगों में जिला प्रशासन और टेलीकॉम कंपनियों के खिलाफ गहरा रोष देखा गया। लोगों ने जिला प्रशासन और कंपनियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आपदा के समय भी संचार सेवाओं का बंद हो जाना बड़ी लापरवाही है। लोगों की मांग है कि दूरसंचार विभाग और कंपनियां बैकअप व्यवस्था मजबूत करें ताकि बारिश या आपदा जैसी स्थिति में नेटवर्क पूरी तरह बंद न हो।
विज्ञापन



बारिश की आपदा में सबसे ज़्यादा जरूरत अपनों से संपर्क की होती है, लेकिन नेटवर्क ठप रहने से हम पूरी तरह असहाय हो गए। राम ठाकुर निवासी साहू
कंपनियां बेहतरीन नेटवर्क और सेवाओं के दावे तो खूब करती हैं, लेकिन ज़रूरत के समय ये दावे फेल हो जाते हैं। मनोज कुमार स्थानीय निवासी
उनके परिवार के सदस्यों ने अलग-अलग कंपनियों के सिम कार्ड लिए हुए हैं, लेकिन किसी का भी फोन काम नहीं कर पाया। साबर मलिक स्थानीय निवासी
वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन सामग्री पढ़ रही थीं, लेकिन इंटरनेट ठप होने से पढ़ाई बाधित हो गई। हर्षिता, छात्रा


नेटवर्क न होने से सरकारी कार्यालयों का कार्य भी प्रभावित रहा। कई विभागों में ऑनलाइन डाटा अपडेट और संचार का काम नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed