फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tele medicine service dies, patients no longer get online consultation

Chamba News: दम तोड़ गई टेली मेडिसिन सेवा, मरीजों को अब नहीं मिलता ऑनलाइन परामर्श

Sat, 31 Aug 2024 09:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 31 Aug 2024 09:52 PM IST
विज्ञापन
Tele medicine service dies, patients no longer get online consultation
चंबा। आकांक्षी जिला चंबा के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में टेली मेडिसिन सेवाएं चरमरा गई हैं। मेडिकल कॉलेज चंबा की ओपीडी में टेली मेडिसिन की सेवाएं देने के लिए लगाई गई एलसीडी धूल फांक रही हैं।
विज्ञापन

पिछले छह महीनों में मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों ने किसी भी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में टेली मेडिसिन की सेवा नहीं दी है। ई संजीवनी पोर्टल के जरिये जब जिले के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में टेली मेडिसिन की सेवाएं शुरू की गई थीं। इससे दूरदराज के मरीजों को विशेषज्ञ से स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए चंबा की दौड़ नहीं लगानी पड़ रही थी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर मरीज ई संजीवनी पोर्टल के जरिये अपनी बीमारी के बारे में बताकर ऑनलाइन परामर्श लेते हैं। इसमें यदि विशेषज्ञ को लगता था कि मरीज को मेडिकल कॉलेज बुलाने की आवश्यकता है तो उसे बुला लिया जाता था। अन्यथा, पीएचसी में ही उसे जरूरी दवाई ऑनलाइन लिख दी जाती थी। इससे कहीं न कहीं दूरदराज के लोगों को चंबा की दौड़ नहीं लगानी पड़ रही थी।
विज्ञापन


पिछले छह महीनों से चंबा मेडिकल कॉलेज में टेली मेडिसिन की सेवाएं बंद हैं। स्वास्थ्य विभाग भी यह सेवा दोबारा शुरू करवाने को गंभीर नहीं है। हालांकि, यह सेवा चलाने के लिए एनएचएम के तहत लाखों रुपये खर्च किए गए हैं। इसमें ओपीडी में एलसीडी और इंटरनेट की व्यवस्था की गई थी। मौजूदा समय में ये सेवाएं पूरी तरह से चरमरा चुकी हैं। विभाग जिले के हर स्वास्थ्य केंद्र को ई संजीवनी पोर्टल से जोड़ने की बात कर रहा था। अब किसी भी स्वास्थ्य केंद्र में यह सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बिपन ठाकुर ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी चल रही है। जैसे ही डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी, दोबारा ई संजीवनी पोर्टल के जरिये टेली मेडिसिन सेवाएं शुरू करवा दी जाएंगी।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed