{"_id":"5ee4d9c98ebc3e42b82f310d","slug":"team-raid-in-hardaspura-and-mugla-chamba-news-sml335512346","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगरानी टीम की दबिश, हरदासपुरा व मुगला बाजार में व्यवस्था दुरूस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगरानी टीम की दबिश, हरदासपुरा व मुगला बाजार में व्यवस्था दुरूस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। एसडीएम चंबा के आदेशों के बाद बाजारों में सामाजिक दूरी की अनुपालना के लिए गठित की गई टीमों ने शनिवार को हरदासपुरा और मुगला में दबिश दी। इस दौरान यहां बाजार का निरीक्षण किया गया। मुगला, हरदासपुरा और के लिए गठित दो सदस्यीय टीम में अनूप कुमार और सुशील कुमार शामिल हैं।
इस दौरान उन्होंने सभी दुकानों और व्यापारिक संस्थानों में जाकर सामाजिक दूरी, देह दूरी, मास्क लगाना, दुकानों के बाहर घेरे बनाना, सैनिटाइजर का उपयोग करना, ढाबों, टी स्टाल में लोगों को न बिठाने जैसी सावधानियां बरतने की हिदायतें दी।
टीम ने जांच में पाया कि मुगला, हरदासपुरा के अधिकतर दुकानदार प्रशासन के आदेशों की अनुपालना कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने दुकानदारों की प्रशंसा की।
गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने सरकारी स्कूलों में तैनात अध्यापकों को इन दिनों कोविड-19 की गाइडलाइन को पूरा करवाने की जिम्मेवारी सौंपी है। ऐसे में अध्यापक बाजार में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच कर रहे हैं। शहरी क्षेत्र के लिए करीब तीस टीमें गठित की गई है। जो कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय भी बता रहे हैं।