फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Team arrived to inspect the cutting of trees approved for the lot

Chamba News: लॉट के लिए मंजूर पेड़ों के कटान का निरीक्षण करने पहुंची टीम

Thu, 18 Jan 2024 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 18 Jan 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Team arrived to inspect the cutting of trees approved for the lot
चंबा। चुराह वन मंडल में अवैध कटान के मामले सामने आने के बाद विभागीय अधिकारी काफी सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन

वीरवार को वन परिक्षेत्र चकोली के दायरे में आने वाली वन बीट डियुर और गुलेल में लगाए गए पौधों के साथ जंगल में लॉट के तहत काटे जा रहे पेड़ों का औचक निरीक्षण किया गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी कुलदीप कुमार की अगुवाई में वन खंड अधिकारी अब्दुल हमीद, वन रक्षक नेक सिंह और शारदा निरीक्षण करने पहुंचे।
हिमाचल प्रदेश ईको प्रूफिंग प्रोजेक्ट के तहत बीटों में लगाए गए पौधों का वन परिक्षेत्र अधिकारी ने निरीक्षण किया। पौधों को लगाने की गुणवत्ता से लेकर मौजूदा परिस्थिति की जांच की गई। इसके बाद टीम ने गुलेल वन बीट के जंगल में लॉट के तहत निगम की ओर से काटे जा रहे सूखे देवदार के पेड़ों की जांच की। जांच की गई कि लॉट में सूखे एवं चिह्नित पेड़ ही काटे जा रहे हैं या हरे-भरे देवदार के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई जा रही है।
विज्ञापन

कटान करने वाले ठेकेदार को वन परिक्षेत्र अधिकारी ने हिदायत दी कि वह उन्हीं पेड़ों को काटे, जिसे काटने के लिए उसे ठेका दिया गया। इसके अलावा यदि किसी एक भी पेड़ को नुकसान पहुंचा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वन रक्षकों को लॉट के कार्य पर नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए। वन मंडल अधिकारी चुराह सुशील कुमार गुलेरिया ने बताया कि लॉट के तहत जिन जंगलों में भी पेड़ों को काटने का कार्य किया जा रहा है, वहां वन विभाग की टीमें नियमित तौर पर निरीक्षण कर रही हैं। इसको लेकर सभी वन परिक्षेत्र अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed