{"_id":"610d64438ebc3eb83f7e7963","slug":"teacher-s-report-positive-koor-school-sealed-for-two-days-chamba-news-sml3795081162","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक की रिपोर्ट पॉजिटिव, कूंर स्कूल दो दिन के लिए सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक की रिपोर्ट पॉजिटिव, कूंर स्कूल दो दिन के लिए सील
विज्ञापन
Coronavirus economic impact concept image
- फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बाद स्कूल खुलते ही अब कोरोना ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। सीनियर सेकेंडरी स्कूल कूंर में तैनात एक अध्यापक की वीरवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। एक तरफ जहां शिक्षा विभाग ने दो दिन के लिए स्कूल को सील कर दिया है, वहीं अध्यापक को भी आइसोलेट कर दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग अब पहले स्टाफ के कोरोना सैंपल लेगा, उसके बाद स्कूली बच्चों की भी सैंपलिंग की जा सकती है। माना जा रहा है कि अगर स्थिति सामान्य रही तो सोमवार को स्कूल बच्चों के लिए खोल दिया जाएगा। गौरतलब है कि स्कूल में दसवीं से जमा दो कक्षा तक की कक्षाएं शुरू हो गई हैं। अध्यापक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से शिक्षकों सहित विद्यार्थियों में तनाव की स्थिति बन गई है। दो दिन तक स्कूल को सैनिटाइज किया जाएगा।
शिक्षा विभाग स्कूल विद्यार्थियों की सैंपलिंग को लेकर भी विचार कर रहा है। गौरतलब है कि करीब पांच माह की अवधि के बाद सरकारी स्कूलों में रौनक लौटी है लेकिन, स्कूल खुलने के मात्र चार दिन बाद ही कोरोना के मामले बढ़ने शुरू हो गए हैं। बहरहाल, बच्चों की शिक्षा सहित तमाम व्यवस्थाओं पर एक बार फिर प्रश्न चिन्ह लग गया है।
विज्ञापन
उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा प्यार सिंह चाढ़क का कहना है कि कूंर स्कूल में एक अध्यापक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कहा कि स्टाफ की सैंपलिंग करवाई जाएगी। साथ ही स्कूल को सैनिटाइज भी करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोमवार तक स्कूल खुलने की संभावना है।