{"_id":"68ffa770bfd555d9930e4100","slug":"teacher-accused-in-girls-kidnapping-case-to-undergo-lie-detector-test-chamba-news-c-88-1-ssml1004-164810-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: युवती के अपहरण मामले में आरोपी शिक्षक का होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: युवती के अपहरण मामले में आरोपी शिक्षक का होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट
Mon, 27 Oct 2025 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 27 Oct 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
चंबा। सलूणी उपमंडल के एक गांव की युवती के अपहरण के मामले में गिरफ्तार शिक्षक को अदालत ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से युवती की लोकेशन पता लगाने और लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है।
युवती पढ़ाई के सिलसिले में सलूणी से चंबा आई थी और बालू में क्वार्टर लेकर रह रही थी। 28 सितंबर से उसका मोबाइल बंद होने पर परिजन चिंतित हो गए। तलाश के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत की और शिक्षक पर अपहरण का आरोप लगाया। पुलिस ने तफ्तीश के बाद शिक्षक को गिरफ्तार कर शिक्षा विभाग की अनुशंसा पर निलंबित कर दिया। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि आरोपी से सच उगलवाने के लिए लाई डिटेक्टर टेस्ट कराया जाएगा।