{"_id":"6a0605de520e7f83290603ee","slug":"tarring-work-begins-on-bharmour-highway-chamba-news-c-88-1-ssml1006-183419-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भरमौर हाईवे पर टारिंग का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भरमौर हाईवे पर टारिंग का काम शुरू
Thu, 14 May 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 14 May 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
वाहन चालकों, राहगीरों को गड्ढों और धूल-मिट्टी से मिलेगी राहत
मणिमहेश यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में गुजरते हैं वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। भरमौर एनएच पर टारिंग का काम शुरू हो गया है। आने वाले समय में वाहन चालकों को मार्ग पर गड्ढों और धूल-मिट्टी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
लंबे समय से मार्ग पर टारिंग डालने की मांग स्थानीय लोग और वाहन चालक सरकार व प्रशासन से कर रहे थे। यह अब पूरी होती दिखाई दे रही है। इस मार्ग पर रोजाना दर्जनों की संख्या में छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही होती है।
मणिमहेश यात्रा के दौरान यह संख्या प्रतिदिन सैकड़ों के पार हो जाती है। सड़क की हालत इतनी दयनीय हो चुकी थी कि इसके ऊपर सफर करने वाला हर राहगीर अपनी नाराजगी जरूर जाहिर करता था।
लोगों में मंजीत कुमार, हंसराज, केवल कुमार, चमन सिंह, सुरेश कुमार, दिनेश, सूरज, जतिन और मनीष कुमार ने बताया कि टारिंग होने से गड्ढों से काफी हद तक वाहन चालकों को निजात मिल जाएगी। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि यह टारिंग पूरे मार्ग पर होनी चाहिए ताकि कोई भी एनएच का हिस्सा खराब न रहे। एनएच के सहायक अभियंता वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि टारिंग का कार्य शुरू हो चुका है। जल्द ही वहां से गड्ढों का नामोनिशान मिट जाएगा।
विज्ञापन
--