फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Taleru painted in the colors of folk culture

Chamba News: लोक संस्कृति के रंग में रंगा तलेरू

Fri, 20 Feb 2026 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 20 Feb 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
Taleru painted in the colors of folk culture
सलूणी (चंबा)।तलेरू बोटिंग प्वाइंट पर शुक्रवार दोपहर 2 बजे तीन दिवसीय विंटर लेक फेस्टिवल का भव्य आगाज हुआ। पहाड़ियों से घिरे झील परिसर में आयोजित इस उत्सव के पहले दिन स्थानीय लोकसंस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों को आकर्षित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम सलूणी चंद्रवीर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। दोपहर 2:15 बजे जब कलाकारों ने ठंडी फिजाओं के बीच ढोल-नगाड़ों की थाप पर चुराही नाटी पेश की तो पूरा पंडाल उत्साह और उल्लास से झूम उठा। इसके बाद सांस्कृतिक संध्या में मुसादा गायन ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। दोपहर बाद 3 बजे शिव कैलाशों के वासी जैसे लोकप्रिय लोकगीतों की गूंज के साथ पूरा पंडाल तालियों और सीटियों से गूंज उठा।
विज्ञापन

शाम 4 बजे लोक गायक सुनील पहाड़ी के माये नी मेरिये शिमले दी राहें, चंबा कितनी दूर... गाने पर लोगों को मंत्रमुग्ध किया। वहीं, 4:45 बजे लोक गायक विजय नरयाल के मेरेया ओ केलंगा, कुगति मा डेरा दिता लाई, कारेया भोरयां हो... गाने गाकर लोगों को नाचने पर विवश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दिल्ली, पंजाब और अन्य राज्यों से पहुंचे पर्यटकों के लिए तलेरू झील में बोटिंग विशेष आकर्षण का केंद्र रही। पर्यटकों ने बोटिंग का आनंद लिया। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पर्यटकों के साथ सहभागिता की। इस विंटर लेकर फेस्टिवल कार्यक्रम के शेष दो दिनों में विभिन्न लोकनृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत प्रस्तुतियां और मनोरंजन गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। पहले दिन की जबरदस्त सफलता ने आने वाले कार्यक्रमों के प्रति उत्सुकता और बढ़ा दी है। इस अवसर पर तहसीलदार अभिराय सिंह ठाकुर, नायब तहसीलदार डीसी राणा, बीडीओ कंवर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed