{"_id":"57e6ac424f1c1b3076a832c4","slug":"take-action-against-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावी में अवैध खनन करते 11 वाहनों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावी में अवैध खनन करते 11 वाहनों के चालान
अमर उजाला चंबा
Updated Sat, 24 Sep 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खनन विभाग चंबा ने रावी नदी और इसके सहयोगी नदी नालों में हो रहे अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए शनिवार को विभिन्न स्थानों पर रावी नदी के किनारों पर दबिश दी। इस दौरान अवैध रूप से रावी नदी से रेत बजरी निकाल रहे वाहनों के चालान काटे गए। इसकी जुर्माना राशि विभाग की ओर से निर्धारित की जाएगी। चालान का नोटिस अवैध खनन करने वाले को मिलने के एक सप्ताह के भीतर जुर्माना अदा करना होगा। अन्यथा विभाग इन मामलों को न्यायालय ले जाएगा। अगर वाहन दोबारा अवैध खनन में संलिप्त पाया जाता है, तो उसका चालान काटने के बजाय उसे हमेशा के लिए जब्त कर लिया जाएगा। शनिवार को खनन विभाग की टीम ने राजपुरा, उदयपुर और करियां में रावी नदी के तट पर अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसा। इस दौरान विभाग ने करीब 11 वाहनों के चालान काटे। उन्हें आगामी कार्रवाई के लिए कोर्ट में भेजा गया। खनन विभाग ने जिला में हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसके चलते रोजाना रावी नदी जहां-जहां पर अवैध खनन होता है। वहां पर विभाग की टीम दबिश देकर खनन माफिया के चालान काट रही है। साथ ही अवैध खनन में संलिप्त वाहन मालिकों और चालकों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। नोटिस जारी होने के बाद वाहन या उसका चालक अवैध खनन करता हुआ पकड़ा जाता है, तो वाहन को सील किया जाएगा, जबकि वाहन चालक का ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा। रावी नदी में लगातार विभाग की दबिश से खनन माफिया चौकन्ने हो गए हैं। विभाग की कार्रवाई से बचने के लिए कई तरह के पैंतरे आजमाने की कोशिश कर रहे हैं।
खनन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि दो दिन से विभागीय टीम रावी नदी मे दबिश देकर अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसके अलावा रावी नदी के किनारे बनाई गई अवैध सड़कों को भी तोड़ कर बंद किया जा रहा है।
बंद होंगी नदी के लिए बनी अवैध सड़कें
जिला में रावी नदी के किनारे खनन माफिया की ओर से बनाई गई अवैध सड़कों को तोड़कर बंद किया जाएगा। इसके लिए खनन विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है। रोजाना विभिन्न स्थानों पर जाकर रावी नदी के किनारे बनी अवैध सड़कों की जांच कर उन्हें तोड़ कर बंद किया जा रहा है। ताकि कोई भी व्यक्ति सड़क के रास्ते रावी नदी के नजदीक नही पहुंच सके। विभागीय कार्रवाई पर स्थानीय लोगों ने अपनी खुशी जाहिर की है।