Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   T-mate posted in Pangi for eight years waiting for promotion

Chamba News: पदोन्नति के इंतजार में पांगी में आठ साल से तैनात टी-मेट

Thu, 26 Nov 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 26 Nov 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
T-mate posted in Pangi for eight years waiting for promotion
2019 और 2021 बैच के कर्मचारियों की एएलएम पदोन्नति लंबित, तबादला नीति लागू करने की मांग
विज्ञापन

28 महीने बाद स्थानांतरण का लाभ देने और रिक्त पद भरने के लिए यूनियन ने उठाई आवाज

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जनजातीय क्षेत्र किलाड़-पांगी में सात से आठ वर्षों से सेवाएं दे रहे विद्युत बोर्ड के टी-मेट कर्मचारियों को अब तक पदोन्नति और स्थानांतरण का लाभ नहीं मिल पाया है।
इसको लेकर हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन की किलाड़-पांगी इकाई ने बोर्ड प्रबंधन के प्रति नाराजगी जताई है। यूनियन ने लंबित पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने और दुर्गम क्षेत्रों में तैनात कर्मचारियों के लिए 28 महीने की स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन

यूनियन प्रधान संजीव सोनी, वरिष्ठ उपप्रधान विनोद कुमार और महासचिव विनोद ठाकुर ने बताया कि किलाड़-पांगी मंडल में वर्ष 2019 और 2021 के टी-मेट कर्मचारियों की सहायक लाइनमैन (एएलएम) पद पर पदोन्नति लंबित है। इसके अलावा टी-मेट के रिक्त पदों पर नई भर्ती भी शुरू नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि कई कर्मचारी घरों से करीब 800 किलोमीटर दूर रहकर सेवाएं दे रहे हैं। भारी बर्फबारी, कड़ाके की ठंड और प्रतिकूल मौसम के बावजूद उन्हें विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने के लिए लगातार ड्यूटी करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन पदाधिकारियों के अनुसार, अन्य विभागों में जनजातीय और कठिन क्षेत्रों में तैनात कर्मचारियों को 28 महीने बाद स्थानांतरण का लाभ मिलता है, लेकिन विद्युत बोर्ड में टी-मेट कर्मचारियों के लिए ऐसी व्यवस्था नहीं है। कई कर्मचारी लाइनमैन पद पर पदोन्नति होने तक स्थानांतरण के पात्र भी नहीं बन पाते। इससे लंबे समय से दुर्गम क्षेत्र में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

यूनियन ने मांग की है कि टी-मेट से एएलएम पद पर लंबित पदोन्नति जल्द की जाए, रिक्त पदों पर भर्ती शुरू हो और कठिन क्षेत्रों में तैनात कर्मचारियों के लिए 28 महीने की स्थानांतरण नीति लागू की जाए। साथ ही वर्षों से घरों से दूर कार्यरत कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर तबादले का लाभ देने और पदोन्नति व स्थानांतरण के लिए स्पष्ट नीति बनाने की मांग की है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed