{"_id":"645fc18d2c53584661030ae7","slug":"sweets-distributed-to-celebrate-congress-victory-in-karnataka-chamba-news-c-19-1-151508-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत की खुशी में बांटी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत की खुशी में बांटी मिठाई
Sat, 13 May 2023 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 13 May 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
चंबा। कर्नाटक में कांग्रेस की जीत की खुशी में भलेई, ब्रंगाल और सुंडला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल ठाकुर ने कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के मनसूबों पर पानी फेर कर रख दिया है। उन्होंने कांग्रेस की जीत का श्रेय पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिया है।
कहा कि कर्नाटक में जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने एड़ी-चोटी का जोर लगाकर स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया लेकिन अब जनता भाजपा सरकार के झूठे आश्वासनों से तंग आ चुकी है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी को मिली जीत है। कमल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऐतिहासिक भलेई माता मंदिर में शीश नवाने के बाद भलेई में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए आठ करोड़ का बजट जारी करने की घोषणा की है। इसके अलावा उन्होंने जेएंडके की सरहद पर स्थित गढ़ माता मंदिर के सांदयीर्करण को लेकर 25 लाख रुपये देने की घोषणा की है। बताया कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का सलूणी और डलहौजी का दौरा सार्थक साबित हुआ है।