{"_id":"66102fa085e7ad6ccf0fcce7","slug":"sweep-activities-will-be-increased-to-increase-voting-percentage-sdm-chamba-news-c-88-1-ssml1004-122012-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बढ़ाई जाएंगी स्वीप गतिविधियां : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बढ़ाई जाएंगी स्वीप गतिविधियां : एसडीएम
Fri, 05 Apr 2024 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 05 Apr 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
चंबा के भरमौर में मतदान को लेकर बैठक के दौरान मौजूद विभिन्न विभागो के कर्मचारी।संवाद
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बढ़ाई जाएंगी स्वीप गतिविधियां : एसडीएम
बोले- जिले भर में चलाए जाएंगे जागरूकता कार्यक्रम, तीन सेक्टरों में बांटा भरमौर क्षेत्र
एसडीएम भरमौर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में की गई लोस चुनाव को लेकर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। जिला चंबा के जनजातीय उपमंडल भरमौर में लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मिशन 414 के तहत स्वीप गतिविधियों में तेजी लाने के उद्देश्य से एक बैठक का आयोजन किया गया। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम भरमौर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में क्षेत्र में गत लोकसभा चुनावों के दौरान कम मतदान प्रतिशतता वाले मतदान केंद्रों में विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।
पूर्व में आयोजित गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। एसडीएम भरमौर ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए भरमौर क्षेत्र को 3 सेक्टरों में बांटा गया है। इनमें होली, भरमौर और धरवाला क्षेत्र शामिल हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के जो लोग सर्दियों में प्रदेश के निचले क्षेत्रों में चले जाते हैं, वे शीघ्र वापस आने वाले हैं। ऐसे में मतदाता जागरूकता से संबंधित मुहिम को और अधिक कारगर करने की आवश्यकता है, जिससे मिशन-414 के तहत चिह्नित मतदान केंद्रों में कम से कम 75 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हो सके। उन्होंने बताया कि इस अभियान में वह खुद भी शामिल होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी भी शामिल होंगे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके अधीन हर कर्मचारी का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो। वे लोकसभा चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने खंड विकास अधिकारी, सीडीपीओ, शिक्षा विभाग बीएओ, बीएलओ, सुपरवाइजर और हेल्थ सुपरवाइजर को निर्देश दिए कि इस अभियान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूहों, युवक मंडलों, महिला मंडलों, पंचायती राज प्रतिनिधि सहित उन सभी संस्थाओं को जोड़ा जाए, जो बूथ स्तर पर काम कर रही हैं। एसडीएम ने स्वीप टीम को प्रतिदिन एक मतदाता जागरूकता गतिविधि आयोजित करने और मीडिया कवरेज सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
--