{"_id":"66b8ecf107d0dd6a130420bb","slug":"swastik-won-in-under-13-category-viraj-won-in-under-17-category-chamba-news-c-88-1-ssml1004-130808-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अंडर-13 वर्ग में स्वास्तिक, अंडर-17 वर्ग में विराज जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अंडर-13 वर्ग में स्वास्तिक, अंडर-17 वर्ग में विराज जीते
Sun, 11 Aug 2024 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 11 Aug 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
चंबा। मिंजर मेले के दौरान आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-13 वर्ग में स्वास्तिक, अंडर-15 वर्ग में विराज विजेता बने। अंडर-17 वर्ग में भी विराज का दबदबा रहा।
वेटरन 45 वर्ग सिंगल में कमलेश शेखरी और वेटरन डबल्स में कमलेश शेखरी और राजेश ने बाजी मारी। वरिष्ठ सिंगल वर्ग में यश ने पहला स्थान पाया। महिला सिंगल में सृष्टि विजेता बनीं। प्रतियोगिता के समापन पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल मुख्यातिथि थे। विशेष अतिथि के रूप में एसपी उपस्थित रहे।
मुख्यातिथि ने विजेताओं को सम्मानित किया। आयोजन सचिव कमलेश शेखरी ने बताया कि मिंजर मेले में हर साल यह प्रतियोगिता करवाई जाती है। प्रतियोगिता करवाने का मकसद खिलाड़ियों में खेल की भावना जागृत करना है। इस मौके पर कुलदीप शर्मा, विनय महाजन, राजेश, सचिव सहगल, हितेंद्र, प्रवीण और सनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
--