{"_id":"5df6571a8ebc3e87e915c9d6","slug":"suspected-deah-in-puleni-village-chamba-chamba-news-sml3177373111","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलैणी गांव में हुई व्यक्ति की मौत को परिजनों ने बताया हत्या की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलैणी गांव में हुई व्यक्ति की मौत को परिजनों ने बताया हत्या की साजिश
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। ग्राम पंचायत किलोड़ के पुुलैणी गांव में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। वहीं पूरे मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने इस संबंध में सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत कर दी है। वहीं मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए डीएसपी चंबा मौके पर जांच के लिए पहुंच गए हैं।
मृतक की पहचान चमनो पुत्र गिजो निवासी गांव पुलैणी डाकघर किलोड़ के रूप में हुई है। वह 12 दिसंबर को घर से गांव के ही किसी व्यक्ति के घर पैसे लेने गया था। मगर यहां से वह रात होने तक नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों की उसकी चिंता सताने लगी। परिजन उसे तलाशने के लिए उक्त व्यक्ति के घर जा पहुंचे। वहां पर उन्हें बताया गया कि चमनो यहां से काफी समय पहले ही जा चुका है। मगर चमनो रात भर घर नहीं पहुंचा।
13 दिसंबर को परिजनों ने दोबारा उसकी तलाश शुरू की। इसके बाद दोपहर के समय चमनो का शव गांव के रास्ते में पड़ा मिला। उसके सिर पर गहरी चोट के निशान थे। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 13 दिसंबर की रात तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई। क्योंकि गांव के रास्ते भारी बर्फबारी की वजह से बाधित थे।
विज्ञापन
इस वजह से परिजन शव को घर लेकर गए। 14 दिसंबर यानी शनिवार को दोपहर को पुलिस की टीम गांव पहुंची। यहां पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पुलिस ने चमनो की मौत की वजह को शुरूआती जांच ढांक में गिरना बताया। लेकिन परिजन और अन्य रिश्तेदार इस बात को मानने को तैयार नहीं है। उन्होंने चमनो की मौत के पीछे हत्या की साजिश बताया है।
इसको लेकर उन्होंने कुछ लोगों पर शक भी जाहिर किया। मामले की निष्पक्षता से जांच के लिए परिजनों ने सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत की है। रविवार को मेडिकल कॉलेज में परिजनों से मिलने के लिए डीएसपी अजय कपूर और एएसपी रमन शर्मा भी पहुंचे। एएसपी रमन शर्मा ने परिजनों को आश्वासन दिया कि पुलिस मामले की निष्पक्षता से जांच करेगी। उन्होंने डीएसपी चंबा को मौके पर जाकर मामले की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए हैं।
डीएसपी मृतक के परिजनों को साथ लेकर घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक मेडिसिन एक्सपर्ट से करवाया गया। फिलहाल पुलिस ने मामले को आईपीसी की धारा 174 के तहत दर्ज किया है।
परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। एएसपी रमन शर्मा ने बताया कि पुलैणी गांव में एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर डीएसपी चंबा मामले की जांच करने के लिए घटनास्थल में भेजे गए हैं। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।