फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Survey of snow leopard, brown bear and musk deer will be done in Kugti.

Chamba News: कुगती में होगा बर्फानी तेंदुआ, भूरा भालू और कस्तूरी मृग का सर्वे

Fri, 24 May 2024 06:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
Survey of snow leopard, brown bear and musk deer will be done in Kugti.
चंबा में भरमौर के कुगती गांव से पहाड़ियों का विहंगमय दृष्य।संवाद
खास खबर
विज्ञापन

जिला के वन्य प्राणी क्षेत्रों में जीवों की कई दुर्लभ प्रजातियां हो रहीं तैयार
सर्वे के बाद वन्य जीवों की संख्या को लेकर चलेगा विशेष अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। वन्य प्राणी विभाग दुर्लभ प्रजाति वाले बर्फानी तेंदुआ, भूरा भालू, कस्तूरी मृग के अलावा मोनाल सहित अन्य वन्य जीवों का सर्वे करवाएगा। यह सर्वे शुक्रवार को शुरू होगा और 28 मई तक चलेगा। सर्वे जिले के सभी वन्य प्राणी क्षेत्रों में किया जाएगा। इसमें उन स्थानों का पता लगाया जाएगा, जहां पर ये वन्य जीव फल फूल रहे हैं, ताकि उनके सरंक्षण को लेकर और भी पुख्ता व्यवस्था की जा सके। इस सर्वे के बाद वन्य प्राणी विभाग दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीवों की संख्या का पता लगाने के लिए भी अभियान चलाएगा।
जिले के वन्य प्राणी अभ्यारण्य क्षेत्रों में कस्तूरी मृग, बर्फानी तेंदुए से लेकर भूरे भालू के प्रमाण मिल चुके हैं। विभाग इन दुर्लभ वन्य जीवों को अपने कैमरों में कैद कर चुका है। इसके अलावा अन्य प्रजाति के वन्य जीव भी जिला के वाइल्डलाइफ क्षेत्रों में रहते हैं। इन सभी वन्य जीवों का विभाग सर्वे करवाने जा रहा है। यह सर्वे कभी कभार ही किया जाता है। ऐसे में विभाग का यह सर्वे जिले के वन्य प्राणी क्षेत्रों में पाए जाने वाले वन्य पक्षियों और जानवरों की जानकारी जुटाएगा।
विज्ञापन

इन वन्य प्राणियों पर रहेगा फोकस
इस सर्वे के दौरान कुगती में भूरा भालू, बर्फानी तेंदुआ, कस्तूरी मृग, हिमालयन आईबेक्स, हिमालयन थार, काला भालू, मोनाल, जंगली मुर्गा, तेंदुआ, घोरल, बार्किंग मृग, कोकलास और चियर फिजेंट मुख्य रूप से तलाशे जाएंगे। यह सर्वे वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ की अगुवाई में चलाया जाएगा। इस सर्वे के लिए कुगती, तुंदाह, काला टॉप, खज्जियार, गमगुल, सियाबेही और सेचू वन्य प्राणी क्षेत्रों में चलाया जाएगा। इसके लिए टीम का गठन भी हो चुका है। वीरवार को टीम कुगती के लिए रवाना हो गई। टीम जंगल में मिलने वाले हर वन्य जीव को अपने कैमरे में भी कैद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन्य प्राणियों का सर्वे करवाया जा रहा है। इसमें यह पता लगाया जाएगा कि कौन से क्षेत्र में कोन से जानवर की संख्या बढ़ रही है। इसके बाद उन स्थानों में वन्य जीवों की संख्या का भी पता लगाया जाएगा।
कुलदीप जमवाल, वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed