{"_id":"6aca6f019f8e5cf32e0cd896","slug":"suresh-had-set-out-in-search-of-employment-nine-days-later-his-body-was-found-hanging-from-a-tree-chamba-news-c-88-1-cmb1002-199471-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: रोजगार की तलाश में निकला सुरेश, नौ दिन बाद पेड़ से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: रोजगार की तलाश में निकला सुरेश, नौ दिन बाद पेड़ से लटका मिला शव
Sat, 10 Oct 2026 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 10 Oct 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
28 सितंबर को घर से निकला था खड़जौता निवासी, परिवार का बुझ गया सहारा
14 साल के बेटे और 10 साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। रोजगार की तलाश में घर से निकले खड़जौता पंचायत निवासी सुरेश कुमार का शव नौ दिन बाद सलूणी में पेड़ से लटका मिला। 28 सितंबर को घर से निकले सुरेश की मौत की सूचना शुक्रवार देर शाम परिजनों को मिली।
परिवार को उम्मीद थी कि वह काम की तलाश में मलाणा गया होगा, लेकिन उसकी मौत की खबर से घर में मातम छा गया।
सुरेश कुमार के पिता बेसूं राम ने बताया कि उनका बेटा अस्पताल में स्वास्थ्य जांच करवाने के बाद रोजगार के लिए जाने की बात कहकर घर से निकला था। वह पिछले कई दिन से बीमार चल रहा था। सुरेश के पास मोबाइल फोन नहीं था, इसलिए घर से निकलने के बाद परिजनों का उससे संपर्क नहीं हो पाया। परिवार को लगा कि वह काम की तलाश में मलाणा चला गया होगा। किसी को अंदाजा नहीं था कि नौ दिन बाद उसकी मौत की खबर मिलेगी।
सुरेश अपने पीछे बुजुर्ग पिता, पत्नी लीला देवी, 14 वर्षीय बेटे और 10 वर्षीय बेटी को छोड़ गया है। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी ने अपना सहारा खो दिया है, वहीं दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।
विज्ञापन
डीएसपी रंजन शर्मा ने बताया कि शुक्रवार देर शाम घटना की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। शनिवार को मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले में नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।
--