फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   12 promising youths from Chamba leave the mountains for Mumbai to explore the world of science.

Chamba News: विज्ञान की दुनिया खोजने पहाड़ों से मुंबई निकले चंबा के 12 होनहार

Sat, 10 Oct 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 10 Oct 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
12 promising youths from Chamba leave the mountains for Mumbai to explore the world of science.
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत पांच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुए विद्यार्थी
विज्ञापन

तारामंडल से लेकर समुद्र तट तक देखेंगे नई दुनिया, प्रयोगों और खोजों को करीब से जानेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पहाड़ों के बीच पढ़ाई करने वाले चंबा के 12 विद्यार्थियों को अब विज्ञान की दुनिया को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।
विज्ञान में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर चयनित ये विद्यार्थी शनिवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत पांच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए मुंबई रवाना हुए। 14 अक्तूबर तक चलने वाली इस यात्रा में विद्यार्थी विज्ञान, तकनीक और समुद्री दुनिया से रूबरू होंगे। उनके लिए यह सफर केवल घूमने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कक्षा में पढ़े विषयों को वास्तविक जीवन में समझने का अवसर भी बनेगा।
समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश के मार्गदर्शन में आयोजित इस भ्रमण में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान की जिला समन्वयक सपना महाजन भी विद्यार्थियों के साथ गई हैं। जिले के भरमौर, लिल्ह, बैरागढ़, थुलेल, बाथरी, बगढार, पुखरी, खरगट, सिहुंता, कियाणी, सिढ़कुंड और शेरपुर क्षेत्रों से एक-एक विद्यार्थी का चयन किया गया है।
विज्ञापन

मुंबई में विद्यार्थी तारामंडल, संग्रहालय और अन्य शैक्षणिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। यहां उन्हें विज्ञान और तकनीक से जुड़ी जानकारियां जुटाने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा मरीन ड्राइव, गेटवे ऑफ इंडिया और वाटर पार्क जैसे प्रमुख स्थलों को भी देखेंगे। हवाई यात्रा का अनुभव भी विद्यार्थियों के लिए इस भ्रमण को यादगार बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समग्र शिक्षा की जिला परियोजना अधिकारी उपमा शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान और गणित के प्रति रुचि बढ़ाना तथा अनुभव आधारित शिक्षा से उनकी प्रतिभा निखारना है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed