{"_id":"6aca6db0d04074b072092f60","slug":"the-doors-of-bhalei-mata-will-open-at-4-am-the-shrine-is-illuminated-with-light-chamba-news-c-88-1-ssml1004-199514-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सुबह चार बजे खुलेंगे भलेई माता के द्वार, रोशनी से जगमगाया दरबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सुबह चार बजे खुलेंगे भलेई माता के द्वार, रोशनी से जगमगाया दरबा
Sat, 10 Oct 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 10 Oct 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
भद्रकाली माता भलेई का मंदिर। संवाद
नवरात्र में दुर्गा सप्तशती पाठ से गूंजेगा मंदिर, अष्टमी पर हवन-पूर्णाहुति और लंगर होगा
मंदिर में दर्शन करने से सुरक्षा तक, श्रद्धालुओं के लिए किए गए हैं खास इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। ऐतिहासिक भद्रकाली भलेई माता मंदिर शारदीय नवरात्र के लिए सजकर तैयार है। फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजे माता के दरबार में नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है। दर्शन, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए मंदिर कमेटी और पुलिस ने विशेष प्रबंध किए हैं।
भद्रकाली भलेई माता मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कमल ठाकुर ने बताया कि नवरात्र के दौरान मंदिर के कपाट प्रतिदिन सुबह चार बजे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। मंदिर के मुख्य पुजारी डॉ. लौकी नंद शर्मा सुबह पांच बजे दुर्गा सप्तशती का पाठ आरंभ करेंगे। यह पाठ जिला और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना के लिए किया जाएगा।
18 अक्तूबर को अष्टमी के दिन हवन और पूर्णाहुति होगी। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भव्य लंगर लगाया जाएगा। नवरात्र के दौरान प्रतिदिन लंगर की व्यवस्था रहेगी। वाहनों की पार्किंग मंदिर परिसर के अलावा मंदिर से आगे साहला की ओर जाने वाली सड़क के किनारे भी की जाएगी।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की आवाजाही व्यवस्थित रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। मंदिर कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य भी व्यवस्थाएं संभालने के साथ श्रद्धालुओं की सेवा में तैनात रहेंगे। कमेटी ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही है।
--