फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Supply of dirty water being given for Chih village

Chamba News: चीह गांव के लिए दी जा रही मटमैले पानी की सप्लाई

Mon, 01 May 2023 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 01 May 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Supply of dirty water being given for Chih village
चुराह (चंबा)। चुराह उपमंडल के तहत आते चीह गांव के लोग मटमैला पानी पीने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बटोल नाले से गांव के लिए पेयजल की सप्लाई को बिना फिल्टर किए ही सीधे पाइपों के जरिये दिया जा रहा है। इससे घरों में मटमैले पानी की सप्लाई हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जलशक्ति विभाग से नाले के पास ही स्टोरेज टैंक और फिल्टर टैंक का निर्माण करवाने की मांग की गई है बावजूद इसके अभी तक इस संदर्भ में कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। चीह पंचायत के ग्रामीण कभी भी जलजनित रोग से ग्रसित हो सकते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले स्रोत से पानी पाइपों के जरिये एक भंडारण टैंक में एकत्रित किया जाता रहा है। इसके बाद पानी गांवों में दिया जाता रहा है लेकिन भंडारण टैंक के क्षतिग्रस्त होने के बाद सीधे नाले से ही पानी की सप्लाई जोड़ दी गई। अक्सर बारिश के दौरान नाले में बहने वाला गंदला पानी लोगों के घरों में पहुंच रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों मोहन लाल, तारा चंद, बेली राम, बलदेव, मान सिंह का कहना है गांवों में आने वाले मटमैले पानी की सप्लाई के बाद अब ग्रामीण मजबूरन दूसरी पंचायत के प्राकृतिक जलस्रोत से पानी लाने के लिए विवश हैं।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता दिवेंद्र का कहना है कि मामला ध्यान में लाया गया है। उन्होंने कहा कि समस्या का जल्द समाधान करवाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed