फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sunny Suryavanshi receives the Samrasta Gaurav Samman from the Governor.

Chamba News: राज्यपाल के हाथों सन्नी सूर्यवंशी को मिला समरसता गौरव सम्मान

Sat, 12 Sep 2026 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 12 Sep 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Sunny Suryavanshi receives the Samrasta Gaurav Samman from the Governor.
सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए चुराह के युवा सम्मानित, शिक्षा-स्वास्थ्य और पर्यावरण क्षेत्र में कर रहे कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। हिमालय परिवार की ओर से आयोजित ‘धर्मशाला घोषणा-2026’ कार्यक्रम में चंबा के चुराह क्षेत्र के सन्नी सूर्यवंशी को सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए समरसता गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक सरोकारों के लिए कार्य कर रहे 20 लोगों को यह सम्मान प्रदान किया गया।
सन्नी सूर्यवंशी पिछले कई वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में शिक्षा व सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए वह लगातार कार्य कर रहे हैं। विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों के साथ संवाद, शैक्षणिक गतिविधियों और जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण के लिए उन्होंने स्वच्छता और जागरूकता अभियानों के माध्यम से युवाओं व आम लोगों को प्रकृति संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया। उनके कार्यों में युवाओं की भागीदारी और सामुदायिक सहयोग को प्राथमिकता दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता, हिमालय परिवार के संस्थापक इंद्रेश, केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष परमजीत गिल और हिमालय परिवार हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष मोहिंदर सलारिया मौजूद रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed