फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Suman is carving 'diamonds' with her own hard work.

Chamba News: खुद की मेहनत के तप से 'हीरे' तराश रहीं सुमन

Sat, 05 Oct 2024 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 05 Oct 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
Suman is carving 'diamonds' with her own hard work.
सुमन पठानिया।
बलविंद्र मनकोटिया
विज्ञापन

चुवाड़ी (चंबा)। गुरु ही शिष्य के भविष्य की नींव रखता है। ऐसे भी कई शिक्षक हैं, जो खुद मेहनत की तपस्या कर अपने शिष्यों का भविष्य संवार चुके हैं। शिक्षा की लौ जलाने वाले ऐसे शिक्षकों की सूची में भटियात विधानसभा क्षेत्र की सुमन पठानिया का भी नाम आता है।
वह भी बच्चों का भविष्य संवारने के लिए खूब मेहनत कर रही हैं। यही वजह है कि विधानसभा क्षेत्र में सबकी जुबान पर उनका नाम है। सुमन पठानिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुवाड़ी में केमिस्ट्री की प्रवक्ता हैं। विद्यालय से छुट्टी के बाद वह निर्धन परिवारों से संबंध रखने वाले बच्चों की भी क्लास लेती हैं। क्षेत्र के जिन स्कूलों में केमिस्ट्री के शिक्षक नहीं हैं, वहां के बच्चों को भी ऑनलाइन पढ़ाई करवा रही हैं। रोजाना स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई करवाती हैं। इसका कोई शुल्क नहीं लेती हैें। वह केमिस्ट्री विषय में मजबूत पकड़ रखती हैं। साल 2023 से 2024 के लिए उत्कृष्ट अध्यापन कार्य एवं शिक्षण सामग्री के लिए जिला स्तर पर बेस्ट शिक्षिका का पुरस्कार जीत चुकी हैं। उन्हें पूर्व वन मंत्री राकेश पठानिया गणतंत्र दिवस समारोह और चंबा में मंत्री यादविंद्र गोमा भी सम्मानित कर चुके हैं। सुमन समाजसेवा में भी विशेष रुचि रखती हैं।
विज्ञापन

सुमन पठानिया ने बताया कि कोरोना काल से ही बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाती हैं। इसके बाद उपायुक्त के मार्गदर्शन मिला। इसके बाद जिले के जिन स्कूलों में केमिस्ट्री शिक्षकों के पद रिक्त हैं, उन्हें ऑनलाइन और यू-ट्यूब चैनल के जरिये सरल तरीके से पढ़ाई करने के तरीके सिखा रही हैं। वर्तमान में जिले के आठ से दस विद्यालयों के विद्यार्थियों को वह केमिस्ट्री विषय पढ़ा रही हैं। लगभग हर प्रधानाचार्य के साथ यू-ट्यूब चैनल का लिंक शेयर किया है, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थी केमिस्ट्री में मजबूत पकड़ बना सकें। बताया कि बच्चाें को शिक्षा की धारा से जोड़ने के लिए वे हर दम तैयार रहती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed