फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   sultanpur dangal

सुल्तानपुर महादंगल विजेता को मिलेंगे एक लाख ग्यारह हजार एक सौ रुपये

Thu, 06 Oct 2016 06:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा) Updated Thu, 06 Oct 2016 06:17 PM IST
विज्ञापन

छिंज मेला कमेटी सुल्तानपुर के पदाधिकारियों ने वीरवार को एक बैठक का आयोजन किया।  बैठक के दौरान छिंज मेले के आयोजन को लेकर रणनीति बनाई गई।

विज्ञापन


प्रेस सचिव संजय कुमार ने बताया कि इस बार सुल्तानपुर में छिंज मेले का महादंगल 23 अक्तूबर को करवाया जाएगा। छिंज मेला दो दिनों तक चलेगा। पहलवानों की कुश्ती के अलावा मेले के दौरान जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का भी आयोजन करवाया जाएगा। जिसमें विजेता रहने वाली टीमों को नकद ईनाम के साथ-साथ मोमेंटो भी प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता में जिला की सभी टीमों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महादंगल की पहली माली एक लाख ग्यारह हजार एक सौ रुपये रखी गई है। जबकि दूसरी माली 71,000 रुपये दी जाएगी। तीसरी माली के विजेता पहलवान को 41,000 और चौथी माली विजेता पहलवान को 31,000 व पांचवी माली विजेता पहलवान को 21,000 रुपये की ईनामी राशि भेंट की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार सुल्तानपुर छिंज मेले के दौरान होने वाले महादंगल में विदेशी पहलवानों को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा छिंज मेले के दौरान महिला दंगल करवाने का भी प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने समस्त चंबा वासियों से आग्रह किया है कि वे भारी से भारी संख्या में सुल्तानपुुर छिंज मेले में उपस्थित होकर महादंगल की शोभा बढाएं। इस मौके पर अशोक कुमार, अरविंद शर्मा, रघुनाथ, जर्म सिंह, बाबू राम, ओम प्रकाश, रवि कांत, नवल मैहता, संजीव कुमार, विकास सूदन, ईश्वर सिंह, त्रिलोक, सुखदेव, अमर सिंह, अमित, जोधा मल, अर्जुन सिंह, सोहन लाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed