{"_id":"5f15c7f58ebc3e9fa53cc31a","slug":"suicide-case-in-chamba-chamba-news-sml339012634","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ निगलने से गुरदासपुर के युवक की चंबा में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीला पदार्थ निगलने से गुरदासपुर के युवक की चंबा में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंजाब के गुरदासपुर से चंबा आए एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि युवक का चंबा में एक लड़की से रिश्ता हुआ था। मगर इसको लेकर परिजन इंकार कर रहे थे। इसी सिलसिले में युवक एक दिन पहले ही चंबा आया था।
रविवार रात को सीटी पुलिस चौकी में फोन पर सूचना मिली कि पक्काटाला मोहल्ले में एक युवक बेसुध हालत में पड़ा है। पुलिस ने मौके पर जाकर युवक को उठाकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। मगर यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार युवक की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है।
पुलिस ने सोमवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने युवक के परिजनों के भी बयान दर्ज किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गुरदासपुर का युवक एक दिन पहले चंबा आया था। चंबा शहर के एक मोहल्ले में उसका किसी लड़की के साथ रिश्ता हुआ था। मगर बाद में लड़की के परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया।
युवक लड़की से मिलने चंबा में आया था। बताया जा रहा है कि लड़की ने उसके साथ मिलने से इंकार कर दिया। इसके बाद रविवार रात को युवक बेसुध हालत में मिला। अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।