फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   suicide attampted by women in pangi

पांगी के महालू नाला में बुजुर्ग महिला ने लगाई छलांग

Wed, 01 Jul 2020 09:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
suicide attampted by women in pangi
पांगी (चंबा)। पांगी थाना के तहत एक बुजुर्ग महिला ने माहलू नाले में छलांग लगा ली। बुजुर्ग महिला कोठी (करियूणी) की रहने वाली है। महिला के नाले में छलांग लगाने की सूचना मिलने के बाद पांगी पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने बुधवार को दिन भर महिला की तलाश के लिए माहलू नाले के किनारे में तलाश की। ानकारी के अनुसार कबायली क्षेत्र पांगी के गांव कोठी (करियूणी) निवासी प्रेमदेई पत्नी केवल राम मंगलवार देर शाम माहलू नाला में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

महिला को नाले में छलांग लगाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करने के बाद महिला की तलाश आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक नाले के किनारे तलाशने के बाद भी महिला का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। वहीं, बुधवार को एक बार फिर से पुलिस टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर महिला की तलाश कर रही है। खबर लिखे जाने तक महिला का कोई सुराग नहीं चल पाया था।

पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि महिला के छलांग लगाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने महिला की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया है। महिला की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed