{"_id":"691df743b62dfe5e6905ae51","slug":"suffocating-smoke-troubles-villagers-of-gajnui-chamba-news-c-88-1-ssml1006-166926-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: दमघोंटू धुएं ने परेशान किए गजनूई के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: दमघोंटू धुएं ने परेशान किए गजनूई के ग्रामीण
Wed, 19 Nov 2025 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 19 Nov 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
चंबा के गजनूईं में हॉट मिक्सचर प्लांट से उठता धुआं।संवाद
चंबा। खज्जियार मार्ग पर गजनूई के पास हॉट मिक्चर प्लांट स्थानीय लोगों के साथ वन्य जीवों के लिए परेशानी बन चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि प्लांट के चालू होते ही काला धुआं परे क्षेत्र में फैल जाता है। इससे वातावरण प्रदूषित होने के साथ लोगों को सांस लेना मुश्किल हो रहा है। वहीं, साथ लगते जंगल में रहने वाले वन्य जीव में धुएं के आतंक से अछूते नहीं हैं। धुआं जंगल में भी फैल रहा है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
सरकार और प्रशासन से इस प्रदूषण को बंद करने की मांग रखी है। हालांकि यह प्लांट सड़क के निर्माण के लिए संचालित किया है। यहां तारकोल तैयार किया जा रहा है।
स्थानीय निवासी हरीश कुमार, चैन लाल, योगराज, केवल, सूरज, संजीव कुमार, भाग चंद, धर्मेंद्र कुमार, केवल और मान सिंह ने बताया कि सुबह से लेकर शाम तक यह धुआं वातावरण में फैला रहता है। इससे लोगों को बीमारी होने की आशंका है। प्रशासन से मांग की है कि इस प्लांट को रिहायशी बस्ती से दूर शिफ्ट करके संचालित किया जाए।