फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Successful delivery of pregnant referred from hospital in ambulance

अस्पताल से रेफर गर्भवती का एंबुलेंस में सफल प्रसव

Sun, 27 Feb 2022 07:01 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 07:01 PM IST
विज्ञापन
Successful delivery of pregnant referred from hospital in ambulance
108 एंबुलेंस में नवजात जुड़वा बच्चों के साथ परिजन। - फोटो : Chamba
चंबा। जिस गर्भवती का चंबा मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ प्रसव नहीं करवा पाए। उसका 108 कर्मचारियों ने एंबुलेंस के अंदर प्रसव करवा दिया। महिला ने दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। माता और दोनों बच्चे सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

शनिवार देर रात 38 वर्षीय रचना देवी को चंबा मेडिकल कॉलेज में प्रसव पीड़ा के साथ लाया गया। उसकी हालत काफी खराब थी। चिकित्सकीय स्टाफ ने महिला का प्रसव करवाने से इंकार कर दिया। उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों को बताया कि महिला की प्री मिच्योर डिलीवरी है। इसलिए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

परेेेशान परिजन गर्भवती को 108 एंबुलेंस में टांडा के लिए रवाना हो गए। रविवार सुबह पौने पांच बजे सिहुंता के पास पीड़ा असहनीय हो गई। उसकी पीड़ा को देखते हुए एंबुलेंस चालक ने गाड़ी को वहीं रोक दिया। ईएमटी सिकंदर और वीरेंद्र ने उसका वहीं प्रसव करवाने का निर्णय लिया। पूरी सूझबूझ के साथ उन्होंने गर्भवती का एंबुुलेंस में प्रसव करवा दिया। महिला ने दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। बच्चे और महिला दोनों सुरक्षित हैं। इसके बाद महिला और बच्चों को वापस चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां पर उन्हें भर्ती किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस संचालक कंपनी के जिला प्रभारी योग राज राणा ने बताया कि कर्मचारियों को इस प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया है। इसकी वजह से कर्मचारियों ने सुगमता के साथ गर्भवती का प्रसव करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed