फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Subsidy stopped, purchase of balun during snowfall is heavy on the pockets of Pangi residents

Chamba News: सब्सिडी बंद, बर्फबारी में बालन की खरीद पांगीवासियों की जेब पर भारी

Tue, 17 Oct 2023 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Subsidy stopped, purchase of balun during snowfall is heavy on the pockets of Pangi residents
चंबा। बालन पर सब्सिडी खत्म होने के बाद अब पांगीवासियों को प्रति क्विंटल की एवज में 1,500 रुपये चुकता करने होंगे। प्रदेश सरकार की ओर से पांगीवासियों की सब्सिडी बंद करने से अब उनकी मुसीबतें बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि सब्सिडी के आधार पर लोगों को आधे दामों पर बालन मिलता है, लेकिन अब सब्सिडी बंद होना उनकी जेबों पर भारी पड़ रही है। जनजातीय क्षेत्र पांगी में चंबा से ट्रकों के जरिए 2280 क्विंटल बालन की खेप पहुंच चुकी है, जो धीरे-धीरे बिक्री होना भी आरंभ हो गई है।
विज्ञापन


भारी बर्फबारी और मूसलाधार बारिश के चलते जनजातीय क्षेत्र पांगी वर्ष के छह माह तक आवाजाही के लिए बंद रहता है। बर्फबारी के चलते लोग अपने घरों में कैद होकर रह जाते हैं। हाड कंपाने वाली ठंड से बचने के लिए ग्रामीण अपने घरों में आग जलाकर समय व्यतीत करते हैं। लिहाजा, प्रदेश सरकार द्वारा पांगी की ग्राम पंचायत किलाड़, करयास, हुडान, करेल और करयूनी पंचायत के बाशिंदों को सब्सिडी पर बालन मुहैया करवाता है। जानकारी अनुसार बीते वर्ष 2022 में 3,000 क्विंटल बालन की लकड़ी की डिमांड भेजी गई और उसी के अनुरूप बालन की खेप पांगी पहुंची थी। हालांकि पूर्व में शेष बची 4,500 क्विंटल बालन की खेप भी बेची गई।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से जनजातीय क्षेत्र की चुनिंदा पंचायतों के लिए प्रति क्विंटल पर 50 फीसदी अनुदान दिया जाता रहा है। इसमें बालन के ढुलान के लिए जनजातीय विभाग की ओर से 80 प्रतिशत और बालन पर 50 प्रतिशत तक जनजातीय विभाग की ओर से बजट प्रदान करवाया जाता रहा है, लेकिन सरकार की ओर से सब्सिडी बंद कर दिए जाने से अब 1500 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बालन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग के वन रक्षक केवल ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है। जनजातीय क्षेत्र की चुनिंदा पंचायतों में बालन पर सब्सिडी दी जाती रही है, लेकिन अब सरकार द्वारा सब्सिडी बंद कर दी गई है। लिहाजा, 1500 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बालन पांगीवासियों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed