{"_id":"683d832a2c068e2edf0209f3","slug":"sub-tehsil-office-locked-for-not-paying-rent-chamba-news-c-88-1-ssml1006-151943-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: किराया न चुकाने पर उपतहसील कार्यालय पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: किराया न चुकाने पर उपतहसील कार्यालय पर जड़ा ताला
विज्ञापन
चंबा के उप तहसील कार्यालय धरवाला में लगाया गया ताला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किराया न चुकाने पर उपतहसील कार्यालय पर जड़ा ताला
धरवाला उपतहसील कार्यालय में नहीं निपटे लोगों के काम
संवाद न्यूज एजेंसी
धरवाला (चंबा)। तीन साल से किराया न चुकाने पर भवन मालिक ने उपतहसील कार्यालय में ताला लगा दिया। सोमवार को सुबह जब कर्मचारी कार्यालय को खोलने के लिए पहुंचे तो मकान मालिक ने उन्हें बैरंग लौटा दिया। कार्यालय के दरवाजे पर अपना ताला लगाकर कर्मचारियों को वापस लौटने के लिए कहा। मकान मालिक त्रिपता देवी ने बताया कि उन्हें पिछले तीन वर्षों से अपने भवन का किराया नहीं मिला है। कई बार डीसी, एसडीएम और नायब तहसीलदार को किराया चुकाने के लिए अवगत करवाया लेकिन किसी ने भी भुगतान नहीं करवाया। यही वजह है कि उन्हें कार्यालय पर ताला लटकाना पड़ा। ताला लगाने की सूचना नायब तहसीलदार को 15 दिन पहले दे दी थी। इसके बाद भी किराये का भुगतान नहीं हुआ। उन्हें मजबूरन ताला लगाना पड़ा। जब तक उनके किराये का पूरा भुगतान नहीं होता, तब तक ताला नहीं खोला जाएगा। सोमवार को तहसील कार्यालय का सारा कामकाज प्रभावित रहा।
नायब तहसीलदार धरवाला रूप सिंह नेगी ने बताया कि कार्यालय में ताला लगाने की सूचना डीसी और एसडीएम को दे दी गई है। वहां से आगामी कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।