Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Students jumped with joy after hearing the exam results

Chamba News: परीक्षा परिणाम सुनते ही खुशी से झूम उठे विद्यार्थी

Wed, 31 Dec 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 31 Dec 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Students jumped with joy after hearing the exam results
चंबा की प्राथमिक पाठशाला सिढ़कुंड में वा​र्षिक परिणाम सुनने के लिए आते नौनिहाल।संवाद
चंबा। दिन : बुधवार। समय : सुबह 9:30 बजे। स्थान : राजकीय प्राथमिक पाठशाला सिढकुंड। साल भर की मेहनत का परिणाम जानने के लिए विद्यार्थी स्कूल पहुंच रहे हैं। कई बच्चों ने माथे पर तिलक लगाया है और खुशी-खुशी स्कूल परिसर में पहुंचे हैं। छात्राएं अधिक खुश नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

सुबह 9:30 के बाद विद्यालय की सीएचटी शोमा कुमारी ने बच्चों को खेल मैदान में एकत्रित होने के निर्देश दिए। सभी बच्चे कक्षा बार कतारें लगा कर एकत्रित हो गए। सुबह ही प्रार्थना से पहले सीएचसी ने बच्चों को उनके जीत-हार के मायने बताते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

सभी बच्चों ने खुशी-खुशी सुबह की प्रार्थना सभा की। सुबह 10:15 बजे केंद्रीय मुख्य शिक्षिका शोभा कुमारी कक्षा के हिसाब से प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे विद्यार्थियों के नाम अनाउंस किए। इस दौरान ए ग्रेड पाने वाले विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। उन्हें विद्यालय की तरफ से कॉपी और पेंसिल पुरस्कार स्वरूप प्रदान करते हुए आगामी कक्षाओं में इससे भी बेहतर अंक लाकर पहले स्थान पर आने की बात कही। उन्होंने विद्यालय के अन्य बच्चों का भी वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर सभी बच्चों को बधाई दी। विद्यालय में सभी अध्यापकों के चरण स्पर्श कर बच्चे अपने घरों को खुशी-खुशी लौटते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 10:00 बजे राजकीय प्राथमिक पाठशाला दरकोटी में हल्की-हल्की धूप के बीच खेल मैदान मुख्य अध्यापक सुनील जरयाल ने बच्चों को कतार में बिठाकर उनका वार्षिक परीक्षा परिणाम सुनाया। पांचवीं कक्षा में शिवनया, शनाया, प्रिंस, आरव ने ए ग्रेड, चौथी कक्षा में परवीन ने ए ग्रेड, भारती ने सी ग्रेड और मनीष ने बी ग्रेड हासिल किया।

तीसरी कक्षा से भारती और ध्रुव ने बी ग्रेड और पहली कक्षा से वंशिका ने ए ग्रेड और शानवी ने बी ग्रेड पाया। एलकेजी से रुद्रांश ने ए ग्रेड और नर्सरी से वर्षा, पंकज और अरविंद ने ए ग्रेड हासिल किया। कक्षा बार ए, बी और सी ग्रेड पाने वाले बच्चों को लेखन सामग्री पेन, पेंसिल और शार्पनर देकर सम्मानित किया।
774 प्राथमिक पाठशालाओं और 141 मिडल के नतीजे घोषित
जिले के 774 प्राथमिक पाठशालाओं और 141 मिडल स्कूलों में बुधवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed