{"_id":"6702be521a47908343020507","slug":"students-celebrated-with-colorful-programs-at-the-annual-function-chamba-news-c-88-1-ssml1006-134559-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सालाना समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सालाना समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों से बांधा समां
Sun, 06 Oct 2024 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 06 Oct 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
चंबा के राईजिंग स्टार स्कूल में वार्षिक सामारोह के दौरान प्रस्तुति देते नौनिहाल।संवाद
चंबा। राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल चंबा में रविवार को वार्षिक धूमधाम से मनाया गया। समारोह में एसडीएम प्रियांशु खाती मुख्यातिथि थे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
विद्यार्थियों ने गणेश वंदना के साथ समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद सत्यम शिवम सुंदरम गीत पर छात्राओं ने नृत्य किया। इसके बाद राम आएंगे गीत पर छोटे बच्चों ने नृत्य किया। बच्चों ने बचपन में खेले जाने वाले पुराने खेलों को दर्शाते हुए मनमोहक नृत्य किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने वर्ष भर में होने वाली गतिविधियों और अव्वल रहे विद्यार्थियों के बारे में जानकारी दी। मुख्यातिथि ने कहा कि समारोह में शामिल होकर उन्हें स्कूल के दिन याद आ गए। कभी वह भी समारोह की तैयारी के लिए जुटे रहते थे। उन्होंने अभिभावकों और अध्यापकों से अनुरोध किया कि वे बच्चों को किताबी पढ़ाई से बाहर निकालकर अन्य बाहरी गतिविधियों से भी रूबरू करवाएं। इसके बाद उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
--