फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Students at Kakira School got acquainted with scientific principles.

Chamba News: ककीरा स्कूल में विज्ञान के सिद्धांतों से रूबरू हुए विद्यार्थी

Mon, 12 Oct 2026 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 12 Oct 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Students at Kakira School got acquainted with scientific principles.
मॉडलों और प्रयोगों से सीखा विज्ञान का व्यावहारिक ज्ञान, जिज्ञासा को मिला बढ़ावा
विज्ञापन

सवाल पूछकर विद्यार्थियों ने समझे वैज्ञानिक प्रयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
नैनीखड्ड (चंबा)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककीरा में सोमवार को पालमपुर विज्ञान केंद्र की ओर से एक दिवसीय भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई।
राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की पहल के तहत आयोजित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों को वैज्ञानिक मॉडलों और प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तर्कशीलता, जिज्ञासा और नवाचार की भावना विकसित करना रहा। विज्ञान संचारक ने विभिन्न मॉडलों की कार्यप्रणाली समझाई और प्रयोगों के जरिये वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल व रोचक तरीके से प्रस्तुत किया। दैनिक जीवन से जुड़े उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को बताया गया कि विज्ञान के सिद्धांत किस तरह व्यवहार में उपयोगी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने विभिन्न मॉडलों और गतिविधियों का उत्साहपूर्वक अवलोकन किया। उन्होंने प्रयोगों से संबंधित सवाल पूछे और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। इससे उन्हें पुस्तकों में पढ़े गए सिद्धांतों को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर मिला।
प्रधानाचार्य अनुपम शर्मा ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनियां विद्यार्थियों के लिए सीखने का प्रभावी माध्यम हैं। मॉडलों और प्रयोगों के जरिये विषय को समझने से ज्ञान अधिक स्पष्ट और स्थायी बनता है। उन्होंने पालमपुर विज्ञान केंद्र की पहल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय में व्यावहारिक ज्ञान और रचनात्मकता को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों को महत्व दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, सवाल पूछने की प्रवृत्ति और नवाचार विकसित करना शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों ने भी प्रदर्शनी को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed