{"_id":"662e7ddeebaff7cd2a082e6e","slug":"students-aadhaar-and-account-numbers-will-be-submitted-at-the-time-of-admission-process-only-chamba-news-c-88-1-ssml1004-123544-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: प्रवेश प्रक्रिया के समय ही जमा होंगे विद्यार्थियों के आधार और खाता नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: प्रवेश प्रक्रिया के समय ही जमा होंगे विद्यार्थियों के आधार और खाता नंबर
Sun, 28 Apr 2024 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 28 Apr 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
चंबा। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान इस बार सभी विद्यार्थियों को अपने आधार और खाता नंबर जमा करवाने होंगे। इस बारे में प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने समस्त खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
निर्देश दिए हैं कि समस्त खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी अपने अधीनस्थ सरकारी स्कूलों के मुखियाओं के जरिये सुनिश्चित बनाएं कि सभी प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के आधार नंबर और बैंक खाता नंबर जमा हो। आधार कार्ड अपडेट होने चाहिए। इससे विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के पात्र विद्यार्थियों को दोबारा खाता नंबर और आधार कार्ड नंबर जमा करवाने की जरूरत नहीं रहेगी। विभाग की ओर से इस तरह के निर्देश जारी करने का मकसद विद्यार्थियों को सुविधा देना है, जिससे बाद में स्कॉलरशिप भुगतान में किसी प्रकार की परेशानी न पेश आए।
गौरतलब है कि सरकार की ओर से अब बायोमीट्रिक प्रमाणिकता अनिवार्य कर दी गई है। विभिन्न स्कॉलरशिप योजनाओं का लाभ अब इसी के तहत दिया जाएगा। ऐसे में सभी विद्यार्थियों का आधार नंबर अपडेट होना चाहिए। साथ ही बैंक खाता नंबर भी साथ होना चाहिए, जिससे स्कॉलरशिप आवेदन के दौरान विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। साथ ही विभाग को भी आधार और खाता नंबर के लिए इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन
--
कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा ज्ञान चंद ने बताया कि समस्त खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी प्रवेश प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों सो आधार नंबर और बैंक खाता नंबर लें, जिससे बाद में किसी प्रकार की परेशानी न पेश आए। इससे विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप भुगतान के दौरान आसानी होगी।