फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Strike will be held to stop landslide on Pakkatala road

Chamba News: पक्काटाला मार्ग पर भूस्खलन रोकने के लिए की जाएगी हड़ताल

Fri, 05 Apr 2024 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 05 Apr 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Strike will be held to stop landslide on Pakkatala road
चंबा एसी टू डीसी पीपी सिंह को हड़ताल पर जाने बारे ज्ञापन देते बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय
पक्काटाला मार्ग पर भूस्खलन रोकने के लिए की जाएगी हड़ताल
विज्ञापन

भाजपा कार्यकारिणी सदस्य जय सिंह ने खोला विभाग के खिलाफ मोर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पक्काटाला मार्ग पर भूस्खलन रोकने के लिए सकारात्मक प्रयास न होने पर अब हड़ताल शुरू होगी। इस मामले को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जय सिंह ने सहायक आयुक्त उपायुक्त पृथी पाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज से पक्काटाला मार्ग का सुधारीकरण किया जा रहा है, मगर इस मार्ग पर पक्काटाला के समीप भूस्खलन का क्रम जारी है। यहां बार-बार पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। साथ ही मोहल्ले के मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है। बताया कि इस बारे में वे प्रशासन, लोक निर्माण विभाग को भी अवगत करवा चुके हैं, मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। बताया कि इसी रास्ते से लोग श्मशानघाट तक भी पहुंचते हैं। ऐसे में हर समय यहां हादसा होने की चिंता बनी रहती है। बताया कि भूस्खलन को रोकरने के लिए तीन करोड़ बीस लाख रुपये की राशि का प्रावधान हुआ था। इस राशि से भूस्खलन को रोकने के लिए सीमेंट स्प्रे किया जाना था। मगर आज दिन तक यह कार्य शुरू नहीं हो पाया है। बताया कि विभागीय कार्यवाही से नाराज होने पर पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई गई, मगर पुलिस विभाग की ओर से भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसी को लेकर वे अब शनिवार से हड़ताल करेंगे। संवाद
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed