फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   strike against basic fecilite in panchyat

उपायुक्त कार्यालय के बाहर दुसरे दिन भी भूखहड़ताल पर डटे रहे उप-प्रधान

Wed, 17 Jul 2019 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
strike against basic fecilite in panchyat
चंबा। कूंर पंचायत की मांगों को लेकर भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। उपायुक्त कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे कूंर पंचायत के उपप्रधान को सिप्पी कल्याण सभा का समर्थन मिला है। सभा के प्रधान रोशन लाल और महासचिव जर्म सिंह ने उपप्रधान की मांगों को जायज ठहराया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने कूंर पंचायत के लोगों से आग्रह किया कि वे उपप्रधान के आंदोलन में समर्थन दें। जिससे पंचायत में चल रही समस्याओं का समाधान हो सके। उपप्रधान सुदेश कुमार का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती, तब तक वह आंदोलन पर डटे रहेंगे। अगर उन्हें आमरण अनशन भी करना पड़ा तो वह पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र कूंर में सात वर्षों से ताला लटका है। इसकी वजह से क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed