फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Strict instructions given on negligence in garbage execution

Chamba News: कूड़ा निष्पादन में लापरवाही पर दी सख्त हिदायत

Wed, 26 Apr 2023 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 26 Apr 2023 10:14 PM IST
विज्ञापन
Strict instructions given on negligence in garbage execution
चंबा। जिले के तीनों नगर निकायों में कूड़ा निष्पादन में लापरवाही बरती जा रही है। इसको लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लापरवाही में सुधार करने के लिए नगर निकायों को सख्त हिदायत दी है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने नगर परिषद चंबा, डलहौजी और नगर पंचायत चुवाड़ी में कूड़ा संयंत्र का औचक निरीक्षण किया। यहां पर टीम को सभी प्रकार का कूड़ा इकट्ठा मिला जबकि नगर निकायों को सख्त आदेश दिए गए हैं कि गीला, सूखा और प्लास्टिक कचरा अलग-अलग निष्पादित किया जाए। जिले के तीनों नगर निकायों में इसकी अनुपालना नहीं की जा रही है। इसके लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से नगर निकायों को आवश्यक सुधार लाने के निर्देश दिए गए हैं। भविष्य में इस गलती में सुधार करने को कहा है। इस दौरान बोर्ड की टीम ने नगर निकाय के पार्षदों को कूड़ा निष्पादन के प्रति जागरूक भी किया और अपने वार्डों में अलग-अलग कूड़े को नियमानुसार एकत्रित करने के लिए कहा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने एक दिन पहले प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निकायों के साथ बैठक भी की थी। इसमें उन्होंने सभी निकायों को साफ तौर पर आदेश दिए हैं कि कोई भी नदी नालों में कूड़ा नहीं फेंकेगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निगरानी रखने के भी आदेश दिए। उपायुक्त के आदेशों की पालना करते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने जिले के तीनों निकायों में कूड़ा संयंत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें जो भी खामियां मिलीं उसके सुधार को लेकर जरूरी हिदायत भी जारी की। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि तीनों नगर निकायों में कूड़ा निष्पादन सही तरीके से नहीं किया जा रहा था। इसको लेकर नगर निकायों को हिदायत दी गई है। भविष्य में इसमें सुधार नहीं किया गया तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed