फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Street vendors met the DC and said they were being harassed.

Chamba News: डीसी से मिले रेहड़ी-फड़ी धारक, कहा- परेशान किया जा रहा

Thu, 19 Feb 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 19 Feb 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Street vendors met the DC and said they were being harassed.
चंबा उपायुक्त को ज्ञापन देने जाते रहेडी धारक।संवाद
चंबा। सीटू के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार की अगुवाई में रेहड़ी-फड़ी धारकों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त मुकेश रेपसवाल से मिला। इस दौरान नरेंद्र ने आरोप लगाया कि शहर में लंबे समय से रेहड़ी-फड़ी लगाकर कार्य कर रहे लोगों को नगर परिषद द्वारा परेशान किया जा रहा है। उनके लिए न तो लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं और न ही कार्य करने की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन

इसके कारण उन्हें परिवार का गुजारा करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर रिझू राम, निसार, किशोरी, कमल, करतार और राम सिंह ने कहा कि हम लंबे समय से शहर में रेहड़ी-फड़ी लगा रहे हैं। वर्ष 2016 में तहबाजारी और रेहड़ी-फड़ी कामगारों को लाइसेंस व परमिट देने की बात कही थी।
विज्ञापन

अब तक कुछ नहीं हो पाया है। इसके कारण अब नगर परिषद उन्हें जहां पर वे रेहड़ी लगाते हैं, वहां से हटा रही है। उनका काफी सामान जब्त किया गया है, जिसे वापस दिया जाए। 2016 में स्ट्रीट वेंडर एक्ट के तहत रेहड़ी-फड़ी धारकों को लाइसेंस देने की बात कही गई थी। कई बार नगर परिषद से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनकी ओर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed