फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   street lights installed in wards

वार्डों में स्ट्रीट लाइटें, परिधि गृह के पास लगेंगी स्टील रेलिंग

Mon, 05 Apr 2021 10:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
street lights installed in wards
नगर परिषद कार्यालय में वित्त उपसमिति की बैठक में मौजूद नगर परिषद कर्मचारी व पार्षद। - फोटो : Chamba
चंबा। नगर परिषद चंबा कार्यालय में वित्त उप समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैयर ने की। इस दौरान विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही इन कार्यों को तय समयावधि के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रख गया।
विज्ञापन

बैठक में फैसला लिया गया कि शहर के जिन वार्डों में स्ट्रीट लाइटों का अभाव है, उनमें स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था की जाएगी। शहर के वार्ड हरदासपुरा और सुल्तानपुर में कई ऐसे मोहल्ले हैं जहां, स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं। ऐसे में इन वार्डों के सभी मोहल्लों में स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए डिमांड संबंधित वार्ड पार्षदों से मांगी गई।
विज्ञापन

बैठक में नगर परिषद के तहत आने वाले भवनों में आग से बचाव के लिए उपकरण स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा बैठक में शहर के विभिन्न पार्किंग स्थलों की नीलामी प्रक्रिया शुरू करने का भी फैसला लिया गया। नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष ने बताया कि परिधि गृह चंबा के समीप स्टील की रेलिंग लगाई जाएगी और लाइटों का भी प्रावधान किया जाएगा। यह कार्य नौ अप्रैल से पहले पूरा किया जाएगा। इसके अलावा बालू पुल में खराब स्ट्रीट लाइटों को भी दुरुस्त करवाया जाएगा। इस अवसर पर समिति सदस्य सीमा कश्यप, देविंद्र शर्मा और तीर्थ सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed