फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Stray dogs killed five sheep and goats in the cowshed.

Chamba News: गोशाला में लावारिस कुत्तों ने मार डालीं पांच भेड़-बकरियां

Sat, 27 Apr 2024 09:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 27 Apr 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
Stray dogs killed five sheep and goats in the cowshed.
पधरी गांव में कुत्तों ने भेड़-बकरियों को उतारा मौत के घाट। संवाद
नकरोड़ (चंबा)। ग्राम पंचायत दुलाहर के गांव पधरी में लावारिस कुत्तों ने पांच भेड़ बकरियों को मार डाला। लोगों ने अपनी भेड़-बकरियों को गोशाला में रखा था।
विज्ञापन

अचानक कुत्तों ने गोशाला में जाकर पांच भेड़-बकरियों को मार डाला। स्थानीय लोगों को इसकी सूचना मिली तो सभी लोग मौके पर पहुंचे और मौके पर पाया की पांच भेड़-बकरियों को कुत्तों की ओर से मार दिया गया है। पधरी गांव की स्थानीय महिला रजिया बेगम का कहना है कि कुत्तों के आतंक से वह काफी परेशान हो चुकी हैं। ऐसे में उन्हें काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि वह गरीबी रेखा से संबंध रखते हैं और उनका परिवार काफी गरीब हैं। उन्होंने भेड़-बकरियां इसलिए पाली थीं, जिससे उन्हें बेचकर हुए अपना गुजारा कर सकें, मगर उन्हें काफी नुकसान हो गया है। ग्राम पंचायत दुलाहर के उप प्रधान शंकर बहादुर भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने इस सारी स्थिति का जायजा लिया। साथ ही रिपोर्ट तैयार की। उन्होंने बताया कि प्रभावितों को पंचायत की ओर से उचित सहायता की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed