फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Storm caused panic throughout the night, roofs of 12 houses were blown away

Chamba News: अंधड़ ने रातभर डराया, 12 मकानों की छतें उड़ीं

Fri, 23 Jan 2026 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 23 Jan 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Storm caused panic throughout the night, roofs of 12 houses were blown away
चंबा में भरमौर के पूलन में तेज हवा के चलते क्षतिग्रस्त मकान की छत।संवाद
चंबा। भरमौर विधानसभा क्षेत्र के तहत आते सुनारा, छतराड़ी, पूलन, बड़गाम, तुंदा, औराफाटी और खंणी पंचायतों में वीरवार रात को अंधड़ ने लोगों को खूब डराया। इस दौरान 12 मकानों की छतें लकड़ी समेत उड़कर दूर जा गिरीं। गनीमत रही कि इस दौरान जान का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि रातभर लोग डर के साये में ठंड में ठिठुरते रहे। सूचना मिलने के बाद पंचायत प्रतिनिधियों समेत राजस्व विभाग की टीमें प्रभावित घरों का निरीक्षण करने पहुंची। राजस्व विभाग की ओर से अपने स्तर पर नुकसान संबंधी आकलन तैयार कर किया जा रहा है।
विज्ञापन

भरमौर की पूलन पंचायत में हरदेव पुत्र भादर, चूड़ी देवी पत्नी देश राज और इसी पंचायत के डग गांव में कुंज लाल पुत्र साहबू व विशाल पुत्र ओम प्रकाश के घर की छत अंधड़ से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

सुनारा पंचायत के तागी गांव निवासी राकेश कुमार पुत्र छूट के दो मंजिला मकान की छत के अलावा गाण पंचायत में चार घरों की छतें उड़ गईं। पंचायत के उप प्रधान काका ठाकुर ने बताया कि तेज हवा के कारण सक्रैणा निवासी चौंडू पुत्र रोमी, जैसो पुत्र भोट्टू, देसराज पुत्र धनिया और मस्तो विधवा गुरिया के मकानों की छतें उड़ने से परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, छतराड़ी पंचायत के अधीन आने वाले गांवों में भी तेज हवा ने खूब तांडव मचाने का काम किया। पंचायत के अधीन आने वाले कई गांवों में लोगाें के घरों की छतें और खुले में रखा सामान हवा में उड़ कर दूर जा पहुंचा। प्रभावितों ने जिला प्रशासन से उचित सहायता राशि प्रदान करने की मांग उठाई है। उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीमें फील्ड में उतर चुकी है। नुकसान का आकलन तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed