{"_id":"688d00368da8627512070d04","slug":"stones-are-continuously-falling-from-nehra-hill-50-families-of-bhulhan-village-are-in-danger-chamba-news-c-88-1-ssml1004-157261-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नेहरा पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थर, भूलहण गांव के 50 परिवार खतरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नेहरा पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थर, भूलहण गांव के 50 परिवार खतरे में
Sat, 02 Aug 2025 06:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 02 Aug 2025 06:27 AM IST
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत चरड़ा के भूलहण गांव में बरसात का कहर जारी है। पूरे इलाके में भारी बारिश के चलते गांव के ऊपर स्थित नेहरा पहाड़ी दरकने लगी है जिससे गांव में दहशत का माहौल है। गांव के लगभग 40 से 50 परिवारों पर खतरा मंडरा रहा है। लगातार पत्थरों के गिरने और जमीन खिसकने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछली रात से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण अब तक नेहरा पहाड़ी से चार बार पत्थर गिर चुके हैं। बारिश और धुंध के कारण पहाड़ी से पत्थर गिरने का अंदाजा भी नहीं लग पा रहा जिससे जान-माल का खतरा और बढ़ गया है। कई घर गिरने की कगार पर पहुंच चुके हैं और ऊपर से गिरता मलबा सीधे नीचे स्थित मकानों को अपनी चपेट में ले सकता है। स्थिति इतनी विकट है कि गांव के दोनों ओर बने रास्ते बारिश से नालों में तब्दील हो चुके हैं। ग्रामीण न तो घरों में सुरक्षित हैं और न ही बाहर जाने का कोई रास्ता बचा है। भाजपा मंडल भंजराडू के अध्यक्ष अमर सिंह ने कहा कि भूलहण गांव पूरी तरह स्लाइडिंग जोन में आ चुका है। लगातार बारिश के चलते मकानों के निचले हिस्से धंसने लगे हैं और पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत व सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाए।
चुराह के एसडीएम अंकुर ठाकुर ने कहा कि प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। गांव को प्राथमिकता के आधार पर खाली करवाया जाएगा। लोगों को हरसंभव सहायता और अस्थायी पुनर्वास की व्यवस्था की जा रही है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से गुहार लगाई है कि उन्हें शीघ्र ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए और इलाके में राहत व बचाव कार्य तेज किया जाए।