{"_id":"6a3eb0f82ee8f68a44084a81","slug":"steep-climb-blocked-the-path-traffic-jam-brought-movement-to-a-standstill-chamba-news-c-88-1-ssml1004-188017-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चढ़ाई ने रोका रास्ता, जाम ने थामी सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चढ़ाई ने रोका रास्ता, जाम ने थामी सांसें
Fri, 26 Jun 2026 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 26 Jun 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
खंभे लेकर जा रहे ट्रक त्रिलोचन महाजन के समीप डिंबना में चढ़ाई पर अटक गया
तीन घंटे तक हाईवे पर थमे रहे पहिये, जेसीबी लगाकर से हटाकर बहाल की आवाजाही
--
यह सिर्फ ट्रक का फंसना नहीं था, बल्कि हाईवे की उस खामोश सच्चाई का लाइव सबूत था जो आपदा के बाद भी बदली नहीं। चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिंबना की खड़ी चढ़ाई ने एक बार फिर रफ्तार को रोक दिया। खंभों से लदा एक ट्रक बीच सड़क पर इस तरह अटक गया कि तीन घंटे तक पूरा हाईवे जाम में कैद हो गया। एक तरफ रावी नदी का किनारा, दूसरी तरफ पहाड़ और बीच में फंसा ट्रक। हालात ने खतरे को और करीब ला दिया।
--
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। प्राकृतिक आपदा के बाद भी भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत न होने से यातायात प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार सुबह खंभों से लदा एक ट्रक त्रिलोचन महादेव मंदिर के समीप डिंबना की खड़ी चढ़ाई नहीं चढ़ पाया। यह हाईवे के बीचोंबीच फंस गया। इससे करीब तीन घंटे तक दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी रहीं। बाद में एनएच प्राधिकरण की मशीनरी ने जेसीबी और लोहे के तारों की सहायता से ट्रक को हटाकर यातायात बहाल कराया।
शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे चंबा से भरमौर की ओर जा रहा लोहे के खंभों से लदा ट्रक डिंबना की खड़ी चढ़ाई पर रुक गया। चालक ने दो-तीन बार ट्रक को चढ़ाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाया। चौथी बार प्रयास करने पर ट्रक दो पहियों पर उठ गया। एक ओर पहाड़ी और दूसरी ओर रावी नदी होने के कारण स्थिति बेहद जोखिमपूर्ण हो गई। चालक ने तुरंत ब्रेक लगा दिया जिससे हादसा टल गया। ट्रक के हाईवे के बीच फंसने से चंबा और भरमौर दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की कतारें लग गईं। यात्रियों को तेज धूप में घंटों तक वाहनों में बैठकर मार्ग खुलने का इंतजार करना पड़ा। इसके बाद एनएच प्राधिकरण को सूचना दी गई। सूचना मिलते के बाद विभाग की दो मशीनें पहुंचीं। सुबह करीब 10:15 बजे लोहे के तारों की मदद से ट्रक को नीचे उतारकर हाईवे के किनारे खड़ा किया गया। इसके बाद करीब 11 बजे यातायात बहाल किया गया। राहगीरों में बचन सिंह, दलीप सिंह, विनोद कुमार, रवि कुमार, अमित कुमार, संजय कुमार ने बताया कि हाईवे की आपदा के बाद सही तरीके से रख-रखाव और मरम्मत कार्य नहीं हो पाया है। नतीजतन, लोेगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, एनएच प्राधिकरण के सहायक अभियंता वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि खंभों से लदा ट्रक खड़ी चढ़ाई पर नहीं चढ़ सका था। विभागीय मशीनरी की सहायता से ट्रक को सड़क किनारे हटाकर यातायात सुचारु कर दिया गया।