फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Stay safe in summer, forests start burning in winter

Chamba News: गर्मियों में महफूज रहे, सर्दियों में दहकने लगे जंगल

Sun, 17 Dec 2023 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 17 Dec 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Stay safe in summer, forests start burning in winter
चंबा में करियां के साथ लगते जंगल मे लगी आग।संवाद
चंबा। फायर सीजन में जिले के जंगल आग से महफूज रहे, लेकिन सर्दियों के सीजन में आग से दहक रहे हैं। इससे वन संपदा को भारी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

भरमौर, पांगी और चंबा के जंगलों में पिछले कुछ दिन में आग की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। रात के समय पूरा जंगल आग से दहकता हुआ दिखाई देता है। इससे जहां पेड़ पौधों को नुकसान पहुंच रहा है, वहीं वन्य जीवों को भी इससे हानि हो रही है। वन विभाग जंगलों में आग लगाने वाले शरारती तत्वों का पता लगाने के लिए भरसक प्रयास कर रहा है, लेकिन अभी तक विभाग को इसमें कामयाबी नहीं मिल पाई है। जंगल में बढ़ रहीं आग की घटनाओं को देखते हुए वन विभाग ने अपने सभी कर्मचारियों को जंगल की सुरक्षा में मुस्तैद रहने के आदेश जारी कर दिए हैं।


फायर सीजन में जंगलों को आग से बचाने के लिए गश्त की जाती थी। स्थानीय लोगों से भी संपर्क किया जाता था। सर्दियों में भी जंगलों में गश्त बढ़ाने के लिए कहा गया है, जिससे जंगलों में आग लगाने वालों को पकड़ा जा सके। भरमौर के ददवां, कुंटनू, चंबा के भरमाणी, करियां, सामदार मंगला और पांगी के पुंटो जंगल में आग की घटनाएं पिछले कुछ दिन में बढ़ी हैं। इसके चलते वन विभाग सतर्क हो गया है। वन रक्षकों को जंगल आग से बचाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। उधर, मुख्य वन अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन ने बताया कि जंगलों में बढ़ रहीं आग की घटनाओं को रोकने कर्मचारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। आग लगाने वाले शरारती तत्वों को पकड़ने के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed