फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Start movement of small vehicles from Sinyur bridge: Dr. Janak

सिंयुर पुल से शुरू करवाएं छोटे वाहनों की आवाजाही : डॉ. जनक

Thu, 25 Apr 2024 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 25 Apr 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Start movement of small vehicles from Sinyur bridge: Dr. Janak
भरमौर (चंबा)। होली-खड़ामुख मार्ग यातायात के लिए बंद होने पर सिंयुर पुल से छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू करने के निर्देश विधायक ने प्रशासन को दिए हैं।
विज्ञापन

भरमौर के विधायक डॉक्टर जनक राज ने बताया कि पिछले 9 दिन से होली-खड़ामुख मार्ग बंद है। इस वजह से लोग काफी परेशान हैं। ऐसे में लोगों को राहत देेने के लिए सिंयुर पुल के ऊपर से छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू की जा सकती है। इसके लिए प्रशासन उचित व्यवस्था करे। इसके अलावा जहां रास्ता बंद है, उसके दोनों तरफ परिवहन निगम अपनी छोटी गाड़ियों को चलाकर लोगों को राहत दे। कहा कि वह विधानसभा में भी कई बार यह मुद्दा उठा चुके हैं कि भरमौर के हरेक गांव को संपर्क मार्ग से जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को भी निर्देश दिए हैं कि सिंयुर पुल के जरिए बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू करवाने को लेकर भी उचित कदम उठाए जाएं। कहा कि वह भी मौके पर जाकर जायजा ले चुके हैं।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed