फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sports officer should coordinate with the agency for swimming pool in indoor stadium.

Chamba News: इंडोर स्टेडियम में स्वीमिंग पूल के लिए एजेंसी से समन्वय बनाएं खेल अधिकारी

Mon, 02 Sep 2024 09:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 02 Sep 2024 09:44 PM IST
विज्ञापन
Sports officer should coordinate with the agency for swimming pool in indoor stadium.
मुकेश रेपसवाल।संवाद
चंबा। जिला मुख्यालय के समीप बनने वाले इंडोर खेल स्टेडियम में स्वीमिंग पूल की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी संबंधित एजेंसी के साथ समन्वय स्थापित कर जल्द प्रारूप (डिजाइन) को अंतिम रूप दें।
विज्ञापन

यह निर्देश उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने दिए।उन्होंने कहा कि जिले में विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए साप्ताहिक समीक्षा बैठक (मंडे मीटिंग) की अध्यक्षता की।उन्होंने नगर परिषद चंबा के तहत गीले कचरे और निर्माण अपशिष्ट प्रबंधन के लिए अतिरिक्त स्थलों के निर्माण को लेकर संबंधित अधिकारियों को प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निर्माणाधीन गोसदन मंजीर के कार्यों की भी समीक्षा की। अधिकारी ने बैठक में बताया कि एक माह में निर्माण कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा। डीसी ने एफआरए के तहत भूमि स्थानांतरण प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति जल्द करने के निर्देश दिए। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में होर्डिंग, साइन बोर्ड लगाने को लेकर सहायक आयुक्त और जिला ला पर्यटन विकास अधिकारी को जरूरी कदम उठाने को कहा। इस दौरान अपना विद्यालय योजना, आयुष विभाग के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों की निर्माण प्रगति, पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के सरोल स्थित निर्माणाधीन परिसर से संबंधित मामलों पर भी विस्तृत चर्चा की गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed