फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Speed ??stopped on 33 roads of the district, 70 transformers closed

जिले की 33 सड़कों पर थमी रफ्तार, 70 ट्रांसफार्मर बंद

Thu, 24 Feb 2022 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
Speed ??stopped on 33 roads of the district, 70 transformers closed
ताजा बर्फबारी के बाद पांगी के किलाड़ मुख्यालय से गुजरते लोग। - फोटो : Chamba
चंबा। जिले में भारी बारिश और बर्फबारी के दूसरे दिन भी हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। जिले में 33 सड़कों पर भारी बर्फबारी और भूस्खलन के कारण वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी हुई है। वहीं, 70 ट्रांसफार्मर बंद होने से जिले के अधिकांश गांव बीते दो दिन से अंधेरे में ही डूबे हुए हैं। बिजली बंद होने से खासकर जनजातीय क्षेत्र पांगी के लोग ठिठुरने के लिए मजबूर हैं। प्रशासन ने लोगों को बेवजह घरों से बाहर न निकलने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मौसम के बदले मिजाज ने लोगों की दुश्वारियों को दोबारा बढ़ा दिया है। जनजातीय क्षेत्र पांगी के किलाड़ मुख्यालय में वीरवार को भी बर्फबारी का क्रम जारी रहा। क्षेत्र में एक फीट के करीब बर्फबारी हुई है। वहीं, तीसा उपमंडल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों आयल, बणंतर, टेपा, चांजू, चरड़ा, झझाकोठी, सनवाल, तीसा में हल्की बर्फबारी का क्रम जारी रहा। भरमौर उपमंडल की मणिमहेश, कुगति, न्याग्रां चोटियों पर भी बर्फबारी का क्रम जारी रहा। चंबा उपमंडल के जोत, पौलाहणी माता, लक्कड़मंडी में शुक्रवार को करीब पांच इंच तक ताजा बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

पांगी में 70 बिजली ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं, जिन्हें दुरुस्त करने के लिए बिजली बोर्ड के कर्मी बर्फबारी में भी डटे हुए हैं। देरशाम तक बिजली सप्लाई बहाल न होने से वीरवार की रात भी लोगों को ठंड में गुजारनी पड़ी। वहीं, मौसम के बदले मिजाज से छह पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त डीसी राणा ने मौसम के बदलते मिजाज को देेखते हुए लोगों को बेवजह घरों से बाहर न निकलने और नदी-नालों का रुख न करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed