फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Special camps will be organized for e-KYC of workers

Chamba News: श्रमिकों की ई-केवाईसी के लिए लगेंगे विशेष शिविर

Fri, 13 Dec 2024 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 13 Dec 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Special camps will be organized for e-KYC of workers
चंबा। जिला चंबा में श्रमिकों की ई-केवाईसी के लिए अब फील्ड स्तर पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से कार्यालय में भी ई-केवाईसी के लिए विशेष व्यवस्था की है। वहीं, दूसरी तरफ पंजीकृत श्रमिक लोकमित्र केंद्रों के जरिये भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं। विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार जिला चंबा में करीब 34,000 श्रमिक भवन एवं सन्न निर्माण विभाग में पंजीकृत हैं। इनमें से 19,000 श्रमिक वर्तमान में मजदूरी कर रहे हैं। विभाग की ओर से गत माह समस्त श्रमिकों को ई-केवाईसी करवाने संबंधित दिशा-निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

लेकिन, अब तक यह आंकड़ा महज 1,050 के आसपास ही पहुंचा है। अब विभाग ने यह निर्णय लिया है कि फील्ड स्तर पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे और श्रमिकों की ई-केवाईसी करवाई जाएगी। ताकि वे बोर्ड की ओर से दी जाने वाली योजनाओं से वंचित न रह सकें। प्रबंधन की ओर से इस तरह की व्यवस्था करने का मकसद श्रमिकों को राहत पहुंचाना है। ताकि उन्हें ई-केवाईसी करवाने के लिए किसी प्रकार की परेशानी न पेश आए।
विज्ञापन



भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण के लिए ऐसे सभी श्रमिक पंजीकरण करवा सकते हैं जो कि भवन या अन्य सन्निर्माण कार्य जैसे भवनों, मार्गों, सड़कों, सिंचाई, जल निकास, तट बंध, बाढ़ नियंत्रण कार्य, वर्षा जल निकास कार्य, विद्युत के उत्पादन, ट्रांसमिशन एवं वितरण जल संबंधी कार्य से जुड़े हैं। इसके अलावा वे मजदूर भी शामिल हैं, जो विद्युत लाइनों, टेलीफोन, तार और ओवरसीज संचार माध्यमों, बांधों, नहरों, जलाशयों, सुरंगों, पुल-पुलियों, पाइप लाइनों, टावर के निर्माण कार्यों, मरम्मत या रखरखाव या इनके निर्माण या गिराए जाने से संबंधित कार्यों में लगे हैं। यह मजदूर गत 12 माह के दौरान न्यूनतम 90 दिन तक कार्य कर चुके होने चाहिए। इसके अलावा कामगार की आयु 18 से 60 वर्ष के मध्य होना भी अनिवार्य है। ऐसे सभी मजदूर बोर्ड में विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए स्वयं को पंजीकृत हो सकते हैं।

12जेएनडी25: जिला बार एसोसिएशन के सदस्य बैठक करते हुए। संवाद

12जेएनडी25: जिला बार एसोसिएशन के सदस्य बैठक करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed